Today's Current Affairs in Hindi: 18 February 2026
प्रश्न 1. हाल ही में G-4 (भारत, जर्मनी, जापान और ब्राज़ील) समूह की बैठक कहाँ संपन्न हुई है?
(A) टोक्यो
(B) नई दिल्ली
(C) म्यूनिख
(D) रियो डी जेनेरियो
उत्तर: (C) म्यूनिख
व्याख्या: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में विस्तार और सुधार (स्थायी सदस्यता) की मांग को लेकर G-4 देशों (भारत, जापान, जर्मनी, ब्राज़ील) की एक महत्वपूर्ण बैठक जर्मनी के म्यूनिख में 'म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन' के दौरान संपन्न हुई। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने किया।
प्रश्न 2. हाल ही में किस देश ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मैसेजिंग ऐप WhatsApp को ब्लॉक करने का आदेश दिया है?
(A) चीन
(B) रूस
(C) ईरान
(D) उत्तर कोरिया
उत्तर: (B) रूस
व्याख्या: रूस ने सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी कारणों का हवाला देते हुए मेटा (Meta) के स्वामित्व वाले लोकप्रिय ऐप WhatsApp और Telegram पर रोक लगाने का आदेश दिया है। रूस के अनुसार ये ऐप फोन का एक्सेस लेते हैं जो सुरक्षा के लिए खतरा है। इसके विकल्प के रूप में रूस ने अपने स्वदेशी मैसेजिंग ऐप 'मैक्स' (Max) का उपयोग करने की सलाह दी है।
प्रश्न 3. केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों के लिए डिजिटल साथी 'भारत विस्तार' को कहाँ से लॉन्च किया है?
(A) जयपुर
(B) भोपाल
(C) नई दिल्ली
(D) लखनऊ
उत्तर: (A) जयपुर
व्याख्या: 17 फरवरी 2026 को भारत के केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान के जयपुर से किसानों के लिए डिजिटल साथी 'भारत विस्तार' (Bharat Vistar) को लॉन्च किया। इसका उद्देश्य किसानों को मात्र एक कॉल पर मौसम, बाजार के दाम, मिट्टी और फसल संबंधी सटीक जानकारी 11 अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध कराना है। इस सिस्टम में जो AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) असिस्टेंट बात करेगी, उसका नाम 'भारती' रखा गया है।
प्रश्न 4. 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर 2025' के खिताब से किसे सम्मानित किया गया है?
(A) हरमनप्रीत कौर
(B) स्मृति मंधाना
(C) दिव्या देशमुख
(D) पी.वी. सिंधु
उत्तर: (B) स्मृति मंधाना
व्याख्या: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान और WPL (विमेंस प्रीमियर लीग) विजेता आरसीबी (RCB) की कप्तान स्मृति मंधाना को 'बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर 2025' चुना गया है। इसके अलावा शतरंज खिलाड़ी 'दिव्या देशमुख' को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, शूटर 'अंजलि भागवत' को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और 'प्रीति पाल' को पैरा-एथलीट ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया है।
प्रश्न 5. हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने हेल्थकेयर में एआई (AI) के उपयोग के लिए 'साही' (SAHI) और 'बोध' (BODH) फ्रेमवर्क की घोषणा कहाँ की है?
(A) मुंबई
(B) बेंगलुरु
(C) नई दिल्ली
(D) हैदराबाद
उत्तर: (C) नई दिल्ली
व्याख्या: भारत के स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने नई दिल्ली के 'भारत मंडपम' में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए SAHI (Strategy AI for Health Initiative) और BODH (Benchmarking Open Data AI for Health) नामक दो राष्ट्रीय एआई गाइडेंस फ्रेमवर्क लॉन्च किए हैं। इनका उद्देश्य हेल्थ सेक्टर में डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा को बनाए रखना है।
प्रश्न 6. भारत सरकार ने पहले 'प्रिसिजन गाइडेड वेपन' (सटीक निर्देशित हथियार) 'हैमर' (HAMMER) के निर्माण के लिए किस देश के साथ समझौता किया है?
(A) अमेरिका
(B) इजराइल
(C) रूस
(D) फ्रांस
उत्तर: (D) फ्रांस
व्याख्या: भारत ने अपने पहले प्रिसिजन गाइडेड वेपन (सटीक निर्देशित बम) 'हैमर' के निर्माण के लिए फ्रांस के साथ 50-50% की साझेदारी का समझौता किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत भारत की 'भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड' (BEL) और फ्रांस की 'सैफ्रॉन' (Safran) कंपनी मिलकर इस निर्देशित बम का निर्माण भारत में ही करेंगी।
प्रश्न 7. टी-20 क्रिकेट के इतिहास में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज़ कौन बन गए हैं?
(A) ड्वेन ब्रावो
(B) राशिद खान
(C) युजवेंद्र चहल
(D) सुनील नारायण
उत्तर: (B) राशिद खान
व्याख्या: अफगानिस्तान के सुपरस्टार स्पिनर राशिद खान टी-20 क्रिकेट इतिहास में 700 विकेट का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के एकमात्र और पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह ऐतिहासिक मुकाम महज 518 मैचों में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ खेलते हुए हासिल किया।
प्रश्न 8. भारत का पहला 'नेशनल काउ कल्चर म्यूजियम' (राष्ट्रीय गौ संस्कृति संग्रहालय) कहाँ प्रारंभ किया जाएगा?
(A) हरिद्वार, उत्तराखंड
(B) वाराणसी, उत्तर प्रदेश
(C) मथुरा, उत्तर प्रदेश
(D) उज्जैन, मध्य प्रदेश
उत्तर: (C) मथुरा (उत्तर प्रदेश)
व्याख्या: गायों के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, धार्मिक महत्व और उनके उत्पादों (दूध, गोबर, गोमूत्र) की उपयोगिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए देश का पहला 'नेशनल काउ कल्चर म्यूजियम' मथुरा (उत्तर प्रदेश) के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के परिसर में स्थापित किया जाएगा।
प्रश्न 9. पहली आधिकारिक FIDE मान्यता प्राप्त 'फ्री स्टाइल वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026' का खिताब किसने जीता है?
(A) मैग्नस कार्लसन
(B) फैबियानो कारुआना
(C) आर. प्रज्ञानानंद
(D) डिंग लिरेन
उत्तर: (A) मैग्नस कार्लसन
व्याख्या: नॉर्वे के दिग्गज शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने जर्मनी के वीसेनहॉस (Weissenhaus) में आयोजित पहली आधिकारिक फीडे (FIDE) मान्यता प्राप्त 'फ्री स्टाइल वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026' का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में फैबियानो कारुआना को शिकस्त दी।
प्रश्न 10. 'इंटरनेट के दादा' (Grandfather of the Internet) के उपनाम से मशहूर किस दिग्गज का हाल ही में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
(A) टिम बर्नर्स-ली
(B) विंट सर्फ़
(C) डेविड जे. फारबर
(D) रे टॉमलिंसन
उत्तर: (C) डेविड जे. फारबर
व्याख्या: 'इंटरनेट का दादा' कहे जाने वाले डेविड जे. फारबर (David J. Farber) का 91 वर्ष की उम्र में जापान के टोक्यो में निधन हो गया है। आज के इंटरनेट के पूर्वज कहे जाने वाले 'अर्पानेट' (ARPANET) के शुरुआती आर्किटेक्चर को तैयार करने और उसे शुरू करने में इनकी सबसे प्रमुख और ऐतिहासिक भूमिका थी।
0 Comments