Today's Current Affairs in Hindi: 19 February 2026
प्रश्न 1. हाल ही में किस देश का डीबीएस (DBS) बैंक डेली पेमेंट के लिए 'वीजा इंटेलिजेंस कॉमर्स' को पायलट करने वाला एशिया पेसिफिक का पहला बैंक बन गया है?
(A) भारत
(B) सिंगापुर
(C) जापान
(D) अमेरिका
उत्तर: (B) सिंगापुर
व्याख्या: सिंगापुर का डीबीएस (DBS) बैंक एशिया पेसिफिक क्षेत्र का पहला ऐसा बैंक बन गया है जिसने डेली पेमेंट्स (जैसे खाने-पीने की वस्तुएं, ऑनलाइन शॉपिंग, और ट्रैवल बुकिंग) के लिए 'वीजा इंटेलिजेंट कॉमर्स' के साथ साझेदारी की है। यह पूरी तरह से एआई (AI) आधारित, सुरक्षित और पारदर्शी (Transparent) पेमेंट सिस्टम होगा।
प्रश्न 2. हाल ही में भारत और फ्रांस ने H125 हेलीकॉप्टर की 'फाइनल असेंबली लाइन' का उद्घाटन कहाँ किया है?
(A) हैदराबाद
(B) चेन्नई
(C) बेमागल
(D) पुणे
उत्तर: (C) बेमागल (कर्नाटक)
व्याख्या: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के दौरान कर्नाटक के बेमागल में H125 हेलीकॉप्टर की फाइनल असेंबली लाइन का उद्घाटन किया गया है। भारत की टाटा (Tata) और यूरोप की एयरबस (Airbus) मिलकर इसे तैयार कर रहे हैं। H125 एक हल्का हेलीकॉप्टर है और यह दुनिया का एकमात्र हेलीकॉप्टर है जो माउंट एवरेस्ट की चोटी पर उतरा है। पहला 'मेड इन इंडिया' H125 हेलीकॉप्टर 2027 तक तैयार हो जाएगा।
प्रश्न 3. हाल ही में चर्चा में रहे, हड़प्पा सभ्यता के अनुमानित 8000 साल पुराने 'भिराना' स्थल का संबंध किस राज्य से है?
(A) गुजरात
(B) राजस्थान
(C) पंजाब
(D) हरियाणा
उत्तर: (D) हरियाणा
व्याख्या: हरियाणा के भिराना में शोधकर्ताओं को लगभग 8000 साल पुराने मिट्टी के बर्तन और जानवरों के अवशेष प्राप्त हुए हैं। घग्गर नदी के किनारे श्री एल.एस. राव के नेतृत्व में इस पर रिसर्च चल रही है। यदि यह सिद्ध होता है, तो इसका अर्थ है कि सिंधु घाटी सभ्यता (हड़प्पा सभ्यता) मेसोपोटामिया और मिस्र की सभ्यताओं के समकालीन या उनसे भी पुरानी है।
प्रश्न 4. हाल ही में 'क्रिटिकल मिनरल्स रिजर्व' के लिए 'प्रोजेक्ट वोल्ट' (Project Volt) किसने लॉन्च किया है?
(A) अमेरिका
(B) रूस
(C) चीन
(D) भारत
उत्तर: (A) अमेरिका
व्याख्या: अमेरिका (USA) ने 'प्रोजेक्ट वोल्ट' लॉन्च किया है। यह एक पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप है जिसका मुख्य उद्देश्य भविष्य के लिए 60 जरूरी और दुर्लभ खनिजों (Critical Minerals) को स्टोर और रिजर्व करके रखना है ताकि भविष्य में इनकी कमी का सामना न करना पड़े।
प्रश्न 5. हाल ही में किस देश के प्रसिद्ध सिविल राइट्स एक्टिविस्ट (नागरिक अधिकार कार्यकर्ता) 'जेसी जैक्सन' का निधन हो गया है?
(A) ब्रिटेन
(B) दक्षिण अफ्रीका
(C) अमेरिका
(D) फ्रांस
उत्तर: (C) अमेरिका
व्याख्या: अमेरिका के जाने-माने नागरिक अधिकार कार्यकर्ता (Civil Rights Activist) जेसी जैक्सन का निधन हो गया है। वे महान नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर के शिष्य रहे थे और नागरिक अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। वे दो बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी रह चुके थे।
प्रश्न 6. हाल ही में भारत का पहला स्वदेशी कैडेट ट्रेनिंग शिप 'कृष्णा' कहाँ लॉन्च किया गया है?
(A) कोच्चि
(B) विशाखापत्तनम
(C) मुंबई
(D) चेन्नई
उत्तर: (D) चेन्नई (तमिलनाडु)
व्याख्या: तमिलनाडु के चेन्नई (कठपुल्ली स्थान) से भारत का पहला स्वदेशी कैडेट ट्रेनिंग शिप 'कृष्णा' लॉन्च किया गया है। इसे भारत के दूसरे सीडीएस (CDS) जनरल अनिल चौहान जी ने लॉन्च किया। इसका निर्माण लार्सन एंड टुब्रो (L&T) कंपनी कर रही है और ऐसे कुल 3 शिप बनाए जाएंगे। इसका नाम कृष्णा नदी के नाम पर रखा गया है।
प्रश्न 7. हाल ही में भारतीय सेना ने 'वज्रघात अभ्यास' का आयोजन कहाँ किया है?
(A) पोखरण (राजस्थान)
(B) बबीना (मध्य प्रदेश)
(C) पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)
(D) उमरोई (मेघालय)
उत्तर: (A) पोखरण (राजस्थान)
व्याख्या: भारतीय सेना के 'वाइट टाइगर डिवीजन' द्वारा राजस्थान के जैसलमेर स्थित पोखरण में 'वज्रघात अभ्यास' का आयोजन किया गया है। इस अभ्यास में भारतीय सेना की K-9 वज्र (K9 Vajra) सेल्फ-प्रोपेल्ड आर्टिलरी गन का इस्तेमाल किया जा रहा है।
प्रश्न 8. हाल ही में एनजीटी (NGT) ने ₹81,000 करोड़ के 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट' को मंजूरी दी है, एनजीटी (NGT) की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(A) 2005
(B) 2010
(C) 2015
(D) 2020
उत्तर: (B) 2010
व्याख्या: राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (NGT - National Green Tribunal) ने 81,000 करोड़ रुपये के ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। एनजीटी की स्थापना 2010 के अधिनियम के तहत हुई थी। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य वहां बुनियादी ढांचे (Infrastructure) का विकास करना है। एनजीटी ने मंजूरी देते हुए यह सुनिश्चित किया है कि राष्ट्रीय हित के साथ-साथ पर्यावरण और वहां रहने वाली जनजातियों (जैसे शोम्पेन और निकोबारी) का भी ध्यान रखा जाएगा।
प्रश्न 9. हाल ही में 'हॉर्नबिल रेस्टोरेंट' का शुभारंभ कहाँ किया जा रहा है?
(A) नागालैंड
(B) असम
(C) छत्तीसगढ़
(D) त्रिपुरा
उत्तर: (C) छत्तीसगढ़
व्याख्या: छत्तीसगढ़ के 'उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व' में 'हॉर्नबिल रेस्टोरेंट' का शुभारंभ किया जा रहा है। हॉर्नबिल एक लंबी चोंच वाला पक्षी होता है। (ध्यान दें: प्रसिद्ध 'हॉर्नबिल फेस्टिवल' नागालैंड में मनाया जाता है, लेकिन यह विशेष रेस्टोरेंट छत्तीसगढ़ में खोला जा रहा है)।
प्रश्न 10. हाल ही में फिजिक्स के नियमों के विरुद्ध 'एलएचएस 1903' (LHS 1903) सौर प्रणाली की खोज किस टेलिस्कोप ने की है?
(A) जेम्स वेब टेलिस्कोप
(B) हबल टेलिस्कोप
(C) चिपोश (Cheops) टेलिस्कोप
(D) केप्लर टेलिस्कोप
उत्तर: (C) चिपोश (Cheops) टेलिस्कोप
व्याख्या: यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) के 'चिपोश टेलिस्कोप' ने 'LHS 1903' नामक एक नई सौर प्रणाली (Solar System) की खोज की है। इस सिस्टम में एक 'लाल बौना तारा' (Red Dwarf Star) है और इसके चारों ओर चार ग्रह चक्कर लगा रहे हैं। इसकी पृथ्वी के समान संरचना होने के कारण इसे 'सुपर अर्थ' (Super Earth) भी कहा जा रहा है।
0 Comments