Bihar NHM CHO Previous Year Paper
Test Date: 10 Jul, 2025 (Shift 3)
Post Name: SHSB Community Health Officer (02/2025)
Section: General Knowledge
Q.1 संविधान की ___ अनुसूची में राज भाषाओं की मान्यता के संबंध में प्रावधान दिए गए हैं।
ग्यारहवीं
आठवीं
दसवीं
नौवीं
Answer: 2. आठवीं
Q.2 1875 में, बॉम्बे (वर्तमान मुंबई) में आर्य समाज की स्थापना निम्नलिखित में से किसने की थी?
गोपाल हरि देशमुख
ज्योतिबा फुले
स्वामी दयानंद सरस्वती
केशव चंद्र सेन
Answer: 3. स्वामी दयानंद सरस्वती
Q.3 भारतीय शासन के संदर्भ में, सहकारी संघवाद के लिए मंच के रूप में कार्य करने हेतु किस निकाय की स्थापना की गई थी, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय नियोजन में राज्यों की भागीदारी को बढ़ावा देना था?
अंतर-राज्यीय परिषद
नीति आयोग
योजना आयोग
क्षेत्रीय परिषद
Answer: 1. अंतर-राज्यीय परिषद
Q.4 वेदांतवाद को बढ़ावा देने और ईसाई धर्म का विरोध करने के उद्देश्य से किस बुद्धिजीवी ने तत्त्वबोधिनी सभा की स्थापना की थी?
बाल शास्त्री जांभेकर
ईश्वर चंद्र विद्यासागर
देवेन्द्रनाथ टैगोर
के.टी. तेलंग
Answer: 3. देवेन्द्रनाथ टैगोर
Q.5 भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद, संसद को कानून द्वारा नागरिकता के अधिकार को विनियमित करने का अधिकार देता है?
अनुच्छेद 10
अनुच्छेद 9
अनुच्छेद 5
अनुच्छेद 11
Answer: 4. अनुच्छेद 11
Q.6 भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा संशोधन दलबदल विरोधी कानून से संबंधित है?
73 संशोधन अधिनियम
52 संशोधन अधिनियम
44 संशोधन अधिनियम
42 संशोधन अधिनियम
Answer: 2. 52 संशोधन अधिनियम
Q.7 किस देश ने 2025 सुदीरमन कप जीता, जो इस टूर्नामेंट के इतिहास में उसका 14 खिताब है?
इंडोनेशिया
चीन
जापान
दक्षिण कोरिया
Answer: 2. चीन
Q.8 वेम्बनाड लैगून कहाँ स्थित है?
मालाबार तट
कर्नाटक तट
कोरोमंडल तट
कोंकण तट
Answer: 1. मालाबार तट
Q.9 निम्नलिखित में से कौन-सा भारतीय AI स्टार्टअप 2025 में पहला संप्रभु इंडिक भाषा मॉडल (sovereign Indic language model) विकसित कर रहा है?
टीसीएस (TCS)
सर्वम (Sarvam)
इन्फोसिस (Infosys)
विप्रो (Wipro)
Answer: 2. सर्वम (Sarvam)
Q.10 भूमध्य रेखा पार करके भारत की ओर आने वाली दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी पवनों के विक्षेपण का कारण कौन-सी घटना है?
कॉरिऑलिस बल
एल-नीनो प्रभाव
महासागरीय उत्प्रवाह
जेट प्रवाह परस्पर क्रिया
Answer: 1. कॉरिऑलिस बल
Q.11 सौर पैनल,
सेलेनियम (Selenium)
सिलिकॉन (Silicon)
फॉस्फोरस (Phosphorous)
जर्मेनियम (Germanium)
Answer: 2. सिलिकॉन (Silicon)
Q.12 2025 में लॉच की गई भारत की "75/25" स्वास्थ्य सेवा पहल का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
2025 तक 75 मिलियन बच्चों को खसरे का टीका लगाना
2025 तक 75% जनसंख्या की यक्ष्मा (तपेदिक) की जांच करना
दिसंबर 2025 तक अतिरक्तदाब और मधुमेह से पीड़ित 75 मिलियन व्यक्तियों को मानकीकृत देखभाल प्रदान करना
2025 तक पूरे भारत में 75 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करना
Answer: 3. दिसंबर 2025 तक अतिरक्तदाब और मधुमेह से पीड़ित 75 मिलियन व्यक्तियों को मानकीकृत देखभाल प्रदान करना
Q.13 "द वन्स एण्ड फ्यूचर वर्ल्ड ऑर्डर" नामक पुस्तक, जिसमें पश्चिमी प्रभुत्व के संभावित अंत पर चर्चा करने के लिए 5,000 वर्षों के इतिहास का सर्वेक्षण किया गया है, के लेखक का नाम क्या है?
केविन रुड (Kevin Rudd)
ऐनी एप्पलबाम (Anne Applebaum)
माइकल अल्बर्टस (Michael Albertus)
अमिताव आचार्य (Amitav Acharya)
Answer: 4. अमिताव आचार्य (Amitav Acharya)
Q.14 2025 की गणना के अनुसार, किस भारतीय राज्य में अब 891 एशियाई शेर हैं, जो 2020 की संख्या से 32% की वृद्धि दर्शाता है?
मध्य प्रदेश
गुजरात
राजस्थान
महाराष्ट्र
Answer: 2. गुजरात
Q.15 स्वतंत्रता के बाद भारत के सड़क जाल के तीव्र विस्तार में, निम्नलिखित में से किन कारकों ने सबसे अधिक योगदान दिया?
जनसंख्या घनत्व में कमी
हरित क्रांति की नीतियां
आर्थिक उदारीकरण और विकास लक्ष्य
रेलवे के उपयोग में कमी
Answer: 3. आर्थिक उदारीकरण और विकास लक्ष्य
Q.16 निम्नलिखित में से कौन-सा pH सूचक, ब्रोस्टेड-लोरी (Bronsted-Lowry) क्षारक के रूप में कार्य करता है, अम्लीय विलयनों में प्रोटॉन ग्रहण करता है और पीले से लाल रंग में परिवर्तित होता है?
थाइमोल्फथेलिन (Thymolphthalein)
ब्रोमोक्रेसोल ग्रीन (Bromocresol Green)
मिथाइल ऑरेंज (Methyl orange)
एलिज़ारिन येलो (Alizarin yellow)
Answer: 2. ब्रोमोक्रेसोल ग्रीन (Bromocresol Green)
Q.17 2025 के केंद्रीय बजट में भारत के बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) क
FDI सीमा 74% से घटाकर 49% की गई
FDI सीमा 74% से बढ़ाकर 100% की गई
FDI को केवल सरकारी मंजूरी के माध्यम से अनुमति दी गई है
FDI केवल जीवन बीमा कंपनियों तक ही सीमित है
Answer: 2. FDI सीमा 74% से बढ़ाकर 100% की गई
Q.18 भारत में, ऊर्जा परियोजनाओं का विकास प्रमुख कृषि भूमियों में क्यों नहीं किया जाता है?
उच्च उत्पादकता और खाद्य सुरक्षा को महत्व
कठिन मृदा स्थितियां
निम्न भूमि मूल्य
विद्युत संयंत्र निर्माण के लिए अनुपयुक्तता
Answer: 1. उच्च उत्पादकता और खाद्य सुरक्षा को महत्व
Q.19 निम्नलिखित में से कौन-सा मौलिक कर्तव्य 86 संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 द्वारा शामिल किया गया था?
बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना
प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा और सुधार करना
सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना
हमारी संस्कृति की समृद्ध विरासत को महत्व देना और संरक्षित करना
Answer: 1. बच्चों को शिक्षा के अवसर प्रदान करना
Q.20 2025 में अमरावती, आंध्र प्रदेश में स्थापित क्वांटम वैली टेक पार्क (Quantum Valley Tech Park) का उद्देश्य क्या है?
क्लासिकल कंप्यूटिंग अनुसंधान के लिए एक केंद्र के रूप में कार्य करना
क्वांटम कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकियों और अवसंरचना का विकास करना
सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना
पारंपरिक अर्धचालकों का निर्माण करना
Answer: 2. क्वांटम कंप्यूटिंग प्रौद्योगिकियों और अवसंरचना का विकास करना
Section: Knowledge Application and Reasoning
Q.1 निम्नलिखित में से कौन-सा, कंप्यूटर की एक एप्लिकेशन नहीं है?
फोटोसिंथेसिस (Photosynthesis)
बैंकिग (Banking)
एजुकेशन (Education)
हेल्थकेयर (Healthcare)
Answer: 1. फोटोसिंथेसिस (Photosynthesis)
Q.2 अंग्रेजी वर्णमाला
UPXQ
PUQX
UPQX
PUXQ
Answer: 4. PUXQ
Q.3 यदि 'A' का अर्थ '+', 'B' का अर्थ 'x', 'C' का अर्थ '÷' और 'D' का अर्थ '-' है, तो निम्नलिखित समीकरण में प्रश्न-चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा?
6 B 4 D 30 A 5 C 12 = ? D 4
38
36
34
32
Answer: 1. 38
Q.4 A, B की बहन है। B की माता D का पिता C है। E, C का भाई है। A का C से क्या संबंध है?
भाई की पुत्री
भाई की पत्नी
पुत्री की पुत्री (नातिन)
भाई की पुत्री का पुत्र
Answer: 3. पुत्री की पुत्री
Q.5 अंग्रेजी वर्णमाला क्रम पर आधारित, निम्नलिखित चार अक्
MVE
DMV
BKT
BDM
Answer: 4. BDM
Q.6 सात व्यक्ति, X, E, V, A, T, O और G, उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर एक सीधी पंक्ति में बैठे हैं। T, V के बाईं ओर दूसरे स्थान पर बैठा है। A और V के बीच केवल दो व्यक
4
2
3
1
Answer: 2. 2
Q.7 जब एमएस एक्सेल 2021 में किसी पंक्ति संख्या (row number) पर राइट-क्लिक करते हैं और इन्सर्ट (Insert) को सेलेक्ट करते हैं तो क्या होता है?
सेलेक्ट की गई पंक्ति डिलीट हो जाती है।
सेलेक्ट की गई पंक्ति के ऊपर एक नई पंक्ति इन्सर्ट हो जाती है।
एक नया कॉलम इन्सर्ट होता है।
एक नई वर्कशीट इन्सर्ट होती है।
Answer: 2. सेलेक्ट की गई पंक्ति के ऊपर एक नई पंक्ति इन्सर्ट हो जाती है।
Q.8 एमएस एक्सेल 2021 में चार्ट का मुख्य उद्देश्य क्या है?
डेटा को विजुअलाइज़ करना
गणना करना
डेटा ऑर्गनाइज करना
टेबल बनाना
Answer: 1. डेटा को विजुअलाइज़ करना
Q.9 एमएस पावरपॉइंट 2021 में स्लाइड ट्रांज़िशन (slide transitions) सेट करने का उद्देश्य क्या है?
फ़ॉन्ट स्टाइल बदलना
इमेज इन्सर्ट करना
किसी स्लाइड में ऑडियो जोड़ना
प्रेजेंटेशन के दौरान एक स्लाइड को दूसरी स्लाइड से कैसे प्रतिस्थापित किया जाए को नियंत्रित करना
Answer: 4. प्रेजेंटेशन के दौरान एक स्लाइड को दूसरी स्लाइड से कैसे प्रतिस्थापित किया जाए को नियंत्रित करना
Q.10 एमएस पावरपॉइंट 2021 में स्लाइड ओरिएंटेशन (Slide Orientation) विकल्प का उद्देश्य क्या है?
स्लाइड लेआउट (slide layout) को समायोजित करना
फ़ॉन्ट स्टाइल (font style) बदलना
ट्रांजिशन (transitions) जोड़ना
पोर्ट्रेट और लैंडस्केप ओरिएंटेशन (portrait and landscape orientations) के बीच स्विच करना
Answer: 4. पोर्ट्रेट और लैंडस्केप ओरिएंटेशन (portrait and landscape orientations) के बीच स्विच करना
Q.11 दिए गए कथनों और निष्कर्षों को ध्यान से पढ़ें...
कथन:
सभी बिस्कुट, कुकीज़ हैं।
कुछ बिस्कुट, वेफ़र हैं।
निष्कर्ष:
(I) कुछ कुकीज़, वेफ़र हैं।
(II) कुछ वेफ़र, बिस्कुट नहीं हैं।
केवल निष्कर्ष (II) अनुसरण करता है।
निष्कर्ष (I) और (II) दोनों अनुसरण करते हैं।
न तो निष्कर्ष (I) और न ही (II) अनुसरण करता है।
केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
Answer: 4. केवल निष्कर्ष (I) अनुसरण करता है।
Q.12 किसी निश्चित कूट भाषा में, 'FARE' को '4628' और 'RUST' को '3547' के रूप में कूटबद्ध किया जाता है। उसी भाषा में 'R' का कूट क्या है?
4
7
3
2
Answer: 3. 3
Q.13 QR code का पूर्ण रूप क्या है?
Quality Response code (क्वालिटी रेस्पोंस कोड)
Quick Response code (क्विक रेस्पोंस कोड)
Quick Reader code (क्विक रीडर कोड)
Quantum Response code (क्वांटम रेस्पोंस कोड)
Answer: 2. Quick Response code (क्विक रेस्पोंस कोड)
Q.14 दी गई श्रृंखला में प्रश्न-चिन्ह (?) के स्थान पर क्या आएगा?
672, 670, 666, 660, 652, ?
644
642
640
646
Answer: 2. 642
Q.15 निम्नलिखित संख्या-श्रृंखला का संदर्भ लें...
(बाएँ) 52478573154921348 (दाएँ)
ऐसे कितने सम अंक हैं, जिनमें से प्रत्येक के ठीक पहले एक विषम अंक है तथा ठीक बाद में भी एक विषम अंक है?
3
1
4
2
Answer: 1. 3
Q.16 एमएस वर्ड 2021 में, पैराग्राफ अलाइनमेंट (paragraph alignment) का उद्देश्य क्या है?
टेबल इन्सर्ट करना
इमेज़ (images) जोड़ना
फ़ॉन्ट साइज़ (font size) बदलना
टेक्स्ट को लेफ्ट, राइट, सेंटर या जस्टिफ़ाई (left, right, center or justify) में व्यवस्थित करना
Answer: 4. टेक्स्ट को लेफ्ट, राइट, सेंटर या जस्टिफ़ाई (left, right, center or justify) में व्यवस्थित करना
Q.17 एमएस वर्ड में टेबल पंक्ति (table row) की ऊंचाई कैसे समायोजित कर सकते हैं?
सेल को मर्ज़ (merge) करके
फ़ॉन्ट स्टाइल बदलकर
एक नया कॉलम इन्सर्ट करके
पंक्ति के बॉर्डर को ड्रैग (drag) करके
Answer: 4. पंक्ति के बॉर्डर को ड्रैग (drag) करके
Q.18 उस समूह का चयन कीजिए जिसमें संख्याएँ उसी प्रकार संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित समूह की संख्याएँ संबंधित हैं।
(89, 133, 177)
(102, 146, 190)
(139, 183, 227)
(115, 169, 203)
(98, 148, 182)
(77, 101, 145)
Answer: 1. (139, 183, 227)
Q.19 किस प्रकार का मैलवेयर यूज़र की इंटरेक्शन (interaction) की आवश्यकता के बिना अन्य कंप्यूटरों में फैलने के लिए स्वयं की प्रतिकृति बनाता है?
ट्रोजन हॉर्स (Trojan Horse)
वॉर्म (Worm)
स्पाइवेयर (Spyware)
वायरस (Virus)
Answer: 2. वॉर्म (Worm)
Q.20 स्थानीय कंप्यूटर और रिमोट सर्वर के बीच फ़ाइलों को ट्रांसफर करने के लिए मुख्य रूप से किस इंटरनेट सेवा का उपयोग किया जाता है?
फ़ाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल (File Transfer Protocol - FTP)
ई-मेल (Email)
वर्ल्ड वाइड वेब (World Wide Web - WWW)
टेलनेट (Telnet)
Answer: 1. फ़ाइल ट्रांसफर प्रोटोकॉल (File Transfer Protocol - FTP)
Section: Numerical Ability
Q.1 कोई दुकानदार किसी वस्तु का मूल्य ₹x अंकित करता है और उस पर 69% की छूट देता है। वह छूट वाले मूल्य पर 12% VAT लगाकर उसे ₹434 में बेचता है। x का मान कितना है?
1400
1250
1300
1200
Answer: 2. 1250
Q.2 एक शंक्वाकार तम्बू 15 m ऊँचा है और इसके आधार की त्रिज्या 8 m है। ₹21 प्रति m² की दर से तम्बू बनाने के लिए आवश्यक कैनवास की लागत ज्ञात कीजिए। [$\pi = \frac{22}{7}$ का प्रयोग कीजिए]
₹8,976
₹9,720
₹7,920
₹9,876
Answer: 1. ₹8,976
Q.3 एक शिविर में 16 दिनों के लिए 52 व्यक्तियों के लिए भोजन सामग्री है। यदि व्यक्तियों की संख्या बढ़ाकर 104 कर दी जाए, तो वही भोजन सामग्री कितने दिनों में समाप्त हो जाएगी?
7
11
6
8
Answer: 4. 8
Q.4 यदि एक व्यक्ति ने ₹4 में 9 शार्पनर की दर से खरीदा, और उन्हें ₹8 में 5 शार्पनर की दर से बेच दिया, तो लाभ प्रतिशत ___ है।
250%
260%
270%
280%
Answer: 2. 260%
Q.5 किसी धनराशि पर 19% वार्षिक ब्याज की दर से 2 वर्षों के लिए साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज (वार्षिक रूप से संयोजित) के बीच अंतर ₹664 है। धनराशि ज्ञात कीजिए।
₹18,396
₹18,393
₹18,404
₹18,388
Answer: 3. ₹18,404
Q.6 लोकेश 384 km की यात्रा 96 km/hr की चाल से, अगले 220 km की यात्रा 55 km/hr की चाल से तथा उससे अगले 180 km की यात्रा 20 km/hr की चाल से तय करता है। संपूर्ण यात्रा के दौरान उसकी औसत चाल (km/hr में) ज्ञात कीजिए।
52.92
49.29
46.12
47.21
Answer: 3. 46.12
Q.7 निम्नलिखित को सरलीकृत कीजिए: $\left(\frac{11}{2} + \frac{13}{8} \text{ of } \frac{8}{2}\right)$
12
3
0
6
Answer: 1. 12
Q.8 384 और 391 के बीच स्थित अभाज्य संख्याओं की संख्या ___ है।
5
2
1
3
Answer: 2. 2
Q.9 A, B और C ने क्रमशः ₹2,340, ₹510 और ₹2,000 का निवेश करके एक व्यवसाय शुरू किया। यदि उन तीनों के द्वारा अर्जित लाभ में B का अंश ₹909 है, तो A और C द्वारा अर्जित लाभ (₹ में) में कितना अंतर होगा?
606
604
607
608
Answer: 1. 606
Q.10 70 का 60%, 25 के $\frac{1}{5}$ भाग से कितना अधिक है?
35
31
37
34
Answer: 3. 37
Q.11 पानी से भरी एक अर्धगोलीय टंकी एक पाइप द्वारा $\frac{66}{7}$ लीटर/सेकंड की दर से खाली की जाती है। यदि टंकी का व्यास 6 m है, तो आधी टंकी खाली होने में कितना समय लगेगा? ($\pi = \frac{22}{7}$ लीजिए)
45 मिनट
48 मिनट
50 मिनट
52 मिनट
Answer: 1. 45 मिनट
Q.12 32 और 98 का मध्यानुपाती ज्ञात कीजिए।
56
57
54
53
Answer: 1. 56
Q.13 यदि x का 6% = 60 है, तो x निम्नलिखित में से किसके बराबर है?
2100
1100
1000
2000
Answer: 3. 1000
Q.14 प्रणव 15% वार्षिक साधारण ब्याज की दर पर ₹7,54,079 की धनराशि ऋण पर लेता है। पहले वर्ष की समाप्ति पर, वह ऋण पर ली गई मूल धनराशि के बदले ₹16,118 चुकाता है... दूसरे वर्ष की समाप्ति पर उसे कितनी धनराशि चुकानी होगी?
₹9,61,767
₹9,60,487
₹9,64,494
₹9,64,573
Answer: 1. ₹9,61,767
Q.15 विभाजन विधि द्वारा दो संख्याओं का HCF ज्ञात करने पर, भागफल क्रमशः 4, 6
609753
609758
609761
609756
Answer: 2. 609758
Q.16 किसी उत्पाद का मूल्य ₹1,000 है और इसे 20% नकद छूट तथा '3 खरीदें 2 मुफ़्त पाएं' योजना के साथ बेचा जाता है। 5 उत्पादों का प्रभावी विक्रय मूल्य कितना है?
₹1,600
₹1,800
₹2,000
₹2,400
Answer: 4. ₹2,400
Q.17 कुशल और बृजेश ने मिलकर किसी व्यवसाय में ₹58,400 का निवेश किया। वर्ष के अंत में, ₹16,500 के कुल लाभ में से, बृजेश का हिस्सा ₹6,600 था। उनके निवेश का अंतर कितना था?
10,280
11,680
13,068
13,135
Answer: 2. 11,680
Q.18 एक बल्लेबाज अपनी 14वीं पारी में 86 रन बनाता है, जिससे उसके औसत रन में 3 रन की वृद्धि होती है। 14वीं पारी के बाद उसका औसत रन ज्ञात कीजिए।
50
47
89
86
Answer: 2. 47
Q.19 पांच संख्याओं का योग 655 है। पहली दो संख्याओं का औसत 76 है और तीसरी संख्या 128 है। शेष दो संख्याओं का औसत ज्ञात कीजिए।
204
187.5
205
188.5
Answer: 2. 187.5
Q.20 यदि कोई लड़का 6 km/hr की चाल से दौड़ता है, तो उसे 90 मीटर भुजा वाले वर्गाकार मैदान का एक पूरा चक्कर लगाने में कितने सेकंड लगेंगे?
207
216
208
214
Answer: 2. 216
Section: Technical Ability
Q.1 वह कौन-सा मीट्रिक (metric) है, जो प्रतिदिन प्रत्येक रोगी को समर्पित नर्सिंग घंटों की औसत संख्या की गणना करता है?
APACHE
TISS
NHPPD
TIMI
Answer: 3. NHPPD
Q.2 सामान्य रक्त pH परिसर ___ होता है।
6.8-7.0
7.35-7.45
7.0-7.2
7.5-7.8
Answer: 2. 7.35-7.45
Q.3 दीर्घ अगतिशीलता (Prolonged immobility) से ___।
सामर्थ्य में वृद्धि हो सकती है
पेशी शोष और अस्थि क्षय हो सकता है
उचित निद्रा आ सकती है
परिसंचरण में सुधार हो सकता है
Answer: 2. पेशी शोष और अस्थि क्षय हो सकता है
Q.4 आधारभूत प्रयोगशाला परीक्षणों में सूक्ष्मजीवों की पहचान के लिए समान्यतः किस विधि का उपयोग किया जाता है?
केवल दृश्य प्रेक्षण
ग्राम अभिरंजन और संवर्धन विधि
केवल pH परीक्षण
केवल तापमान जाँच
Answer: 2. ग्राम अभिरंजन और संवर्धन विधि
Q.5 SIU (स्टाफ इंस्पेक्शन यूनिट) मानदंडों के अनुसार, एक नर्सिंग अधीक्षक को कितने हॉस्पिटल बेड (hospital beds) आवंटित किए जाते हैं?
प्रत्येक को 50-100 बेड
प्रत्येक को 250-500 बेड
प्रत्येक को 100-150 बेड
प्रत्येक को 150-200 बेड
Answer: 2. प्रत्येक को 250-500 बेड
Q.6 वह कौन-सा एक मनोवैज्ञानिक रक्षा तंत्र है, जिसमें एक व्यक्ति पहले के विकासात्मक चरण में पीछे हटकर तनावपूर्ण या चिंता पैदा करने वाले रिश्तों या स्थितियों का सामना करता है?
दमन (Suppression)
पुनःप्रेषन (Repression)
प्रक्षेपण (Projection)
प्रतिक्रमण (Regression)
Answer: 4. प्रतिक्रमण (Regression)
Q.7 निम्नलिखित में से कौन-सा हार्मोन, मुख्यतः हाइड्रोक्लोरिक अम्ल और पेप्सिन के स्राव को उद्दीप्त करता है?
गैस्ट्रीन (Gastrin)
सेक्रेटिन (Secretin)
कोलेसिस्टोकाइनिन (Cholecystokinin)
मोटीलिन (Motilin)
Answer: 1. गैस्ट्रीन (Gastrin)
Q.8 निम्नलिखित में से कौन-सी औषधि, विटामिन K विरोधी (antagonist) का उदाहरण है?
वारफरिन (Warfarin)
मेट्रोनिडाजोल (Metronidazole)
बैक्लोफेन (Baclofen)
एसिटाजोलामाइड (Acetazolamide)
Answer: 1. वारफरिन (Warfarin)
Q.9 VRSA, बैक्टीरियम स्टेफिलोकॉकस ऑरियस के प्रभेद को संदर्भित करता है जिसने निम्नलिखित में से किस एंटीबायोटिक के प्रति प्रतिरोध विकसित किया है?
वैनकोमाइसिन (Vancomycin)
वैलासिक्लोविर (Valacyclovir)
वैल्बेनाज़ीन (Valbenazine)
वोरिकोनाजोल (Voriconazole)
Answer: 1. वैनकोमाइसिन (Vancomycin)
Q.10 निम्नलिखित में से कौन-सा औषधि प्रशासन का आंत्रेतर मार्ग नहीं है?
मौखिक
अंतःपेशीय
त्वचांतरिक
अधस्त्वक्
Answer: 1. मौखिक
Q.11 निम्नलिखित में से कौन-सा एक वरणात्मक बीटा-ब्लॉकर (beta-blocker) है, जो मुख्यतः केवल बीटा-1 ग्राहियों (beta-1 receptor) को लक्षित नहीं करता है?
बिसोप्रोलोल (Bisoprolol)
मेटोप्रोलोल (Metoprolol)
एटेनोलोल (Atenolol)
प्रोप्रानोलोल (Propranolol)
Answer: 4. प्रोप्रानोलोल (Propranolol)
Q.12 मसूड़ों और मुख कपोल के आंतरिक अस्तर के बीच के क्षेत्र में दी जाने वाली दवा को ___ के रूप में जाना जाता है।
त्वचांतरिक प्रशासन (transdermal administration)
मुखीय प्रशासन (buccal administration)
अंतस्त्वक् प्रशासन (intradermal administration)
अधोजिह्वा प्रशासन (sublingual administration)
Answer: 2. मुखीय प्रशासन (buccal administration)
Q.13 मस्तिष्क, कपाल और शिरोवल्क के एक बड़े भाग की अनुपस्थिति को ___ कहा जाता है।
अमस्तिष्कता (anencephaly)
लिसेंसेफली (lissencephaly)
लघुशिरस्कता (brachycephaly)
असमितशीर्षता (plagiocephaly)
Answer: 1. अमस्तिष्कता (anencephaly)
Q.14 किस पद में सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने, कर्मचारी संतुष्टि में सुधार करने और कर्मचारियों को कंपनी के साथ लंबी अवधि तक बने रहने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु रणनीतियों को लागू करना शामिल है?
कर्मचारी भर्ती (Employee recruitment)
कर्मचारी प्रतिधारण (Employee retention)
कर्मचारी आवर्तन (Employee turnover)
कर्मचारी नियुक्ति (Employee placement)
Answer: 2. कर्मचारी प्रतिधारण (Employee retention)
Q.15 स्वास्थ्य प्रणालियों के नियोजन में, कौन-सा अभिगम सीमित स्वास्थ्य देखभाल संसाधनों का इष्टतम आवंटन सुनिश्चित करता है?
राजनीतिक वरीयता मॉडल
पहले आओ, पहले पाओ नीति
मांग-आधारित आवंटन
जानपदिकरोग-विज्ञानीय आंकड़ों का उपयोग करके आवश्यकता-आधारित नियोजन
Answer: 4. जानपदिकरोग-विज्ञानीय आंकड़ों का उपयोग करके आवश्यकता-आधारित नियोजन
Q.16 निम्नलिखित में से वह विशिष्ट विरोधी कौन-सा है, जो हैपारिन-प्रेरित प्रतिस्कंदन को निष्क्रिय करता है?
प्रोटेमिन (Protamine)
मेटोक्लोप्रमाइड (Metroclopramide)
स्ट्रेप्टोकॉइनेज (Streptokinase)
ऐल्टेप्लेज (Alteplase)
Answer: 1. प्रोटेमिन (Protamine)
Q.17 निम्नलिखित में से कौन-सा मालसूची प्रबंधन विश्लेषण, मालसूची मदों को उनके वार्षिक उपभोग मूल्य या उपयोग के आधार पर तीन श्रेणियों में विभाजित करता है?
SOS विश्लेषण
SDE विश्लेषण
FSN विश्लेषण
ABC विश्लेषण
Answer: 4. ABC विश्लेषण
Q.18 निम्नलिखित में से कौन-सी इलेक्ट्रोलाइट अपसामान्यताएं, मुख्यतः तरंग अंतर्वर्तन, ST खंड अवसाद, दीर्घकालिक PR समयांतराल और एक प्रमुख तरंग की उपस्थिति से संबंधित हैं?
हाइपोकैल्सीमिया (Hypocalcaemia)
हाइपरकेलेमिया (Hyperkalaemia)
हायपोक्लेमिया (Hypokalaemia)
हाइपरकैल्सीमिया (Hypercalcemia)
Answer: 3. हायपोक्लेमिया (Hypokalaemia)
Q.19 निम्नलिखित में से कौन-सी अवस्था मस्तिष्क विकास संबंधी विकार को संदर्भित करती है जिसमें सामान्य पुटकों की कमी के कारण मस्तिष्क का पृष्ठ स्रिग्ध दिखाई देता है?
अमस्तिष्कता (Anencephaly)
लघुशिरस्कता (Brachycephaly)
असमितशीर्षता (Plagiocephaly)
लिसेंसेफली (Lissencephaly)
Answer: 4. लिसेंसेफली (Lissencephaly)
Q.20 निम्नलिखित में से कौन-सा चिन्ह, बच्चे में शुरुआती श्वसन संकट का संकेत देता है?
हृद्मन्दता (Bradycardia)
गभीर कोमा (Deep coma)
अल्परक्तदाब (Hypotension)
वक्ष अंदर की ओर खिचना और नासा विस्फारण (Chest indrawing and nasal flaring)
Answer: 4. वक्ष अंदर की ओर खिचना और नासा विस्फारण (Chest indrawing and nasal flaring)

0 Comments