17 February 2026 Daily Current Affairs Quiz
आज की इस पोस्ट में हम 17 फरवरी 2026 के महत्वपूर्ण करंट अफेयर्स के 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करेंगे।
प्रश्न 1: हाल ही में IIT बॉम्बे ने 'Center of AI Manufacturing' स्थापित करने के लिए किस यूनिवर्सिटी के साथ समझौता किया है?
(A) स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
(B) कोलंबिया यूनिवर्सिटी
(C) ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
(D) कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी
✅ उत्तर: (B) कोलंबिया यूनिवर्सिटी
व्याख्या: यह समझौता नई दिल्ली के 'भारत मंडपम' में हुआ है। इसका उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर और रोबोटिक्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग बढ़ाना है।
प्रश्न 2: हाल ही में NIPL ने 'क्रॉस बॉर्डर QR पेमेंट' के लिए किस देश के PayNet के साथ समझौता किया है?
(A) सिंगापुर
(B) यूएई (UAE)
(C) मलेशिया
(D) फ्रांस
✅ उत्तर: (C) मलेशिया
व्याख्या: NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने मलेशिया के PayNet के साथ समझौता किया है। अब भारतीय यात्री मलेशिया में अपने Google Pay, PhonePe या Paytm का उपयोग करके भुगतान कर सकेंगे।
प्रश्न 3: हाल ही में किस देश के 'Valley of the Kings' की कब्रों पर तमिल-ब्राह्मी शिलालेख खोजे गए हैं?
(A) यूनान
(B) ईरान
(C) मिस्र (Egypt)
(D) इराक
✅ उत्तर: (C) मिस्र (Egypt)
व्याख्या: मिस्र में नील नदी के पास स्थित कब्रों पर लगभग 2000 साल पुराने 30 शिलालेख मिले हैं जो तमिल, ब्राह्मी, प्राकृत और संस्कृत भाषा में हैं। यह प्राचीन समय में भारतीय व्यापारियों की उपस्थिति को दर्शाता है।
प्रश्न 4: एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) ने किस राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ और कटाव प्रबंधन के लिए 182 मिलियन डॉलर का ऋण मंजूर किया है?
(A) असम
(B) अरुणाचल प्रदेश
(C) बिहार
(D) पश्चिम बंगाल
✅ उत्तर: (A) असम
व्याख्या: यह फंड असम में मानसून के दौरान ब्रह्मपुत्र नदी से होने वाले कटाव को रोकने और बाढ़ प्रबंधन के लिए उपयोग किया जाएगा।
प्रश्न 5: हाल ही में 'Institute of Chartered Accountants of India' (ICAI) का नया अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
(A) रंजीत कुमार अग्रवाल
(B) सीए प्रसन्ना कुमार
(C) अनिकेत तलाटी
(D) निहार जम्बुसरिया
✅ उत्तर: (B) सीए प्रसन्ना कुमार
व्याख्या: सीए प्रसन्ना कुमार को ICAI का 74वां अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
प्रश्न 6: 'Comprehensive Urban Policy' का ड्राफ्ट और अप्रूवल देने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना है?
(A) तमिलनाडु
(B) महाराष्ट्र
(C) गुजरात
(D) केरल
✅ उत्तर: (D) केरल
व्याख्या: केरल देश का पहला राज्य बन गया है जिसने व्यापक शहरी नीति (Comprehensive Urban Policy) को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य क्लाइमेट स्मार्ट सिटी बनाना और संसाधनों का सही उपयोग करना है।
प्रश्न 7: ADR की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024-25 में इलेक्टोरल ट्रस्ट से सर्वाधिक डोनेशन किस पॉलिटिकल पार्टी को मिला है?
(A) कांग्रेस
(B) आम आदमी पार्टी
(C) भारतीय जनता पार्टी (BJP)
(D) तृणमूल कांग्रेस
✅ उत्तर: (C) भारतीय जनता पार्टी (BJP)
व्याख्या: रिपोर्ट के अनुसार, कुल डोनेशन का लगभग 82% (₹3157.6 करोड़) अकेले भाजपा को मिला है। दूसरे स्थान पर कांग्रेस रही जिसे लगभग ₹300 करोड़ मिले।
प्रश्न 8: केंद्र सरकार ने शिक्षा में AI को बढ़ावा देने के लिए कौन सा प्लेटफार्म लॉन्च किया है?
(A) BodhEn AI
(B) Shiksha Setu
(C) AI Guru
(D) NITI AI
✅ उत्तर: (A) BodhEn AI
व्याख्या: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'BodhEn AI' और 'BharatEdu AI' स्टैक लॉन्च किया है। इसे IIT मद्रास होस्ट करेगा। इसका उद्देश्य टीचिंग में AI टूल्स का उपयोग बढ़ाना है।
प्रश्न 9: हाल ही में गुजरात ATS ने देश के पहले 'बायो-टेररिज्म' (Bio-Terrorism) मामले की जांच किस एजेंसी को सौंपी है?
(A) CBI
(B) NIA
(C) IB
(D) RAW
✅ उत्तर: (B) NIA (National Investigation Agency)
व्याख्या: गुजरात में एक देसी लैब में 'अरंडी के बीज' (Castor seeds) से Ricin नामक घातक जहर बनाया जा रहा था। इसे बायो-वेपन के रूप में इस्तेमाल करने की साजिश मानी जा रही है।
प्रश्न 10: हाल ही में किस पड़ोसी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री 'खालिदा जिया' का निधन हो गया है?
(A) पाकिस्तान
(B) नेपाल
(C) बांग्लादेश
(D) श्रीलंका
✅ उत्तर: (C) बांग्लादेश
व्याख्या: बांग्लादेश की पूर्व और पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का हाल ही में निधन हो गया है।
0 Comments