Bihar SHS ANM 17 December 2nd Shift Answer key Downlode Question Paper hindi

Bihar SHS ANM 17 Dec, 2025 Shift 2 Answer Key के सभी 60 प्रश्न लिख रहा हूँ। 

यदि आप Bihar SHS ANM, BTSC ANM, Community Health Officer (CHO), Staff Nurse, Female Health Worker (ANM) या अन्य नर्सिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह प्रश्न पत्र आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अध्ययन सामग्री है। इस पोस्ट में Bihar SHS ANM 17 दिसंबर 2025 (Shift-2) परीक्षा के सभी 60  (Objective question) प्रश्न उनके सही उत्तरों सहित दिए गए हैं। 

इस पेपर में हाथों की स्वच्छता, अस्पताल में संक्रमण की रोकथाम, विद्यालय स्वास्थ्य परीक्षण, दवा देने के सही सिद्धांत, यक्ष्मा, एनीमिया की रोकथाम, स्टॉक रजिस्टर का रखरखाव, किशोर स्वास्थ्य शिक्षा, संचारी रोगों की रोकथाम, टीकाकरण कार्यक्रम, BCG, OPV, MMR, पोषण, BMI, Kangaroo Mother Care, IPHS, उपकेंद्र की सेवाएँ, इन्वेंट्री प्रबंधन, स्वास्थ्य शिक्षा, महामारी त्रय (Epidemiological Triad), संक्रामक रोगों की निगरानी, सुरक्षित प्रसव, खाद्य अपमिश्रण, स्तनपान परामर्श, पोषण संबंधी एनीमिया, मॉर्निंग सिकनेस तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों से संबंधित प्रश्न सम्मिलित हैं। YOUTUBE VIDEO SOLUTION CLICK NOW

Bihar SHS ANM 17 December 2025 Shift-2 परीक्षा के सभी 60 प्रश्न क्रमवार उत्तर सहित दिए गए हैं। प्रत्येक प्रश्न को ध्यानपूर्वक पढ़ें, स्वयं उत्तर देने का प्रयास करें और फिर दिए गए सही उत्तर से उसका मिलान करें। इस प्रकार का अभ्यास आपकी अवधारणाओं को मजबूत करेगा तथा आगामी ANM एवं अन्य नर्सिंग भर्ती परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में सहायक होगा।

:- यहा से पढे only for read 

Click Now - Bihar SHS ANM 17 DEC 1st shift 2025 Exam Answer key 

UREGA CLASSES – आपकी सफलता हमारा लक्ष्य।

Q.1 नीचे दिए गए प्रश्न में, अभिकथन (A) और कारण (R) के रूप में दो कथन दिए गए हैं। उचित विकल्प का चयन कीजिए।

अभिकथन (A): अस्पताल में होने वाले संक्रमणों को रोकने के लिए हाथों की स्वच्छता, एक सबसे महत्वपूर्ण तरीका है।

कारण (R): स्वास्थ्य सेवा केंद्रों में रोगजनकों के संचरण के लिए मानव हाथ सामान्य माध्यम हैं।

[1] A और R दोनों सत्य हैं, लेकिन R, A की सही व्याख्या नहीं है

[2] A और R दोनों सत्य हैं, तथा R, A की सही व्याख्या है

[3] A असत्य है, R सत्य है

[4] A सत्य है, R असत्य है

उत्तर: [2] A और R दोनों सत्य हैं, तथा R, A की सही व्याख्या है


Q.2 विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान विद्यालय जाने वाले बच्चों की सामान्य स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी विधि सर्वाधिक उपयुक्त है?

[1] शारीरिक परीक्षण और एंथ्रोपोमेट्रिक मापन करना

[2] लिखित स्वास्थ्य प्रश्नावली का प्रबंध करना

[3] कक्षा में व्यवहार का प्रेक्षण करना

[4] माता-पिता से उनके बच्चे के स्वास्थ्य के बारे बारे में भेंटवार्ता करना

उत्तर: [1] शारीरिक परीक्षण और एंथ्रोपोमेट्रिक मापन करना


Q.3 एक नर्स एक दवा का इंट्रामस्क्युलर इंजेक्शन लगाती है, वह दवा अंतर्शिरीय विधि से दी जानी है। दवा देने के किस सिद्धांत का उल्लंघन किया गया?

[1] सही मरीज (Right patient)

[2] सही समय (Right time)

[3] सही खुराक (Right dose)

[4] सही मार्ग (Right route)

उत्तर: [4] सही मार्ग (Right route)


Q.4 रजो चक्र को विनियमित करने में कौन-सा हार्मोन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है?

[1] टेस्टोस्टेरोन और प्रोलैक्टिन (Testosterone and prolactin)

[2] प्रोजेस्टेरोन और टेस्टोस्टेरोन (Progesterone and testosterone)

[3] इस्ट्रोजन और प्रोलैक्टिन (Oestrogen and prolactin)

[4] इस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन (Oestrogen and progesterone)

उत्तर: [4] इस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन (Oestrogen and progesterone)


Q.5 निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्रमुख संचारी रोग है जो अभी भी भारतीय समुदायों में प्रचलित है?

[1] कैंसर (Cancer)

[2] अतिरक्तदाब (Hypertension)

[3] मधुमेह (Diabetes)

[4] यक्ष्मा (Tuberculosis)

उत्तर: [4] यक्ष्मा (Tuberculosis)


Q.6 कौन-सा आहार, गर्भवती महिला को अरक्तता (anaemia) से निवारण में सहायता करता है?

[1] बिस्कुट तथा चाय

[2] चावल तथा घी

[3] दूध तथा मक्खन

[4] हरी पत्तेदार सब्जियां तथा संतरे का रस

उत्तर: [4] हरी पत्तेदार सब्जियां तथा संतरे का रस


Q.7 उपकेंद्र (sub centre) पर स्टॉक रजिस्टर के रख-रखाव का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?

[1] केवल रोगियों के नाम रिकॉर्ड करना

[2] औषधियों तथा आपूर्ति की उपलब्धता और उपयोग को मॉनीटर करना

[3] स्टाफ की उपस्थिति नियंत्रित करना

[4] विद्युत के उपयोग को ट्रैक करना

उत्तर: [2] औषधियों तथा आपूर्ति की उपलब्धता और उपयोग को मॉनीटर करना


Q.8 निम्नलिखित में से कौन-सा आर्तव (menstruation) के दौरान लड़कियों द्वारा अनुभव किया जाने वाला एक सामान्य मनोवैज्ञानिक परिवर्तन है?

[1] अतिसक्रियता

[2] मनोदशा में उतार-चढ़ाव और चिड़चिड़ापन

[3] सुखाभास

[4] एकाग्रता में वृद्धि

उत्तर: [2] मनोदशा में उतार-चढ़ाव और चिड़चिड़ापन


Q.9 निम्नलिखित में से कौन-सा, किशोर यौन शिक्षा का उचित घटक नहीं है?

[1] यौवन और शारीरिक परिवर्तनों के संबंध में जानकारी

[2] यौन संचारित रोगों (STDs) तथा HIV के संबंध में शिक्षा

[3] स्वस्थ संबंधों तथा सहमति पर मार्गदर्शन

[4] किशोरों को यौनिकता से संबन्धित प्रश्नों को दबाने का प्रशिक्षण

उत्तर: [4] किशोरों को यौनिकता से संबन्धित प्रश्नों को दबाने का प्रशिक्षण


Q.10 एंटीपायरेटिक (antipyretic) औषधि कब दी जाती है?

[1] मतली के दौरान

[2] ज्वर के दौरान

[3] वमन के दौरान

[4] एलर्जी के दौरान

उत्तर: [2] ज्वर के दौरान

uregaclasses.in

Q.11 काली खांसी (पर्तुसिस) संक्रमण के मामले में, बच्चे को परिवार के अन्य सदस्यों से अलग रखा जाता है क्योंकि यह _______ के माध्यम से फैलता है।

[1] एक रोगवाहक

[2] बूंदों (ड्रॉपलेट)

[3] शरीर के तरल पदार्थों

[4] त्वचा के संपर्क

उत्तर: [2] बूंदों (ड्रॉपलेट)


Q.12 संचारी रोगों के प्रसार को रोकने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा महत्वपूर्ण है?

[1] हस्त स्वस्थवृत्त की उपेक्षा करना

[2] रोगी का पृथक्करण

[3] संवातन को कम करना

[4] व्यक्तिगत वस्तुऐ साझा करना

उत्तर: [2] रोगी का पृथक्करण


Q.13 सिरिंज और सुइयों का निर्जर्मीकरण क्यों महत्वपूर्ण है?

[1] लागत कम करने के लिए

[2] जीवनकाल बढ़ाने के लिए

[3] इंजेक्शन के दौरान दर्द को कम करने के लिए

[4] संक्रमण संचरण को रोकने के लिए

उत्तर: [4] संक्रमण संचरण को रोकने के लिए


Q.14 खाद्य अपमिश्रण का क्या अर्थ है?

[1] खाद्य में हानिकारक या सस्ते पदार्थ मिलाना

[2] लंबे समय तक खाद्य पकाना

[3] खाद्य में विटामिन मिलाना

[4] खाद्य को स्वादिष्ट बनाना

उत्तर: [1] खाद्य में हानिकारक या सस्ते पदार्थ मिलाना


Q.15 गर्भावस्था के दौरान होने वाला सामान्य लघु विकार निम्नलिखित में से कौन-सा है, और इसकी सर्वोत्तम रूप से किस प्रकार देखभाल की जा सकती है?

[1] कब्ज - आयरन की अतिमात्रा को प्रबंधित करके

[2] दौरे - कैल्शियम देकर

[3] कमर दर्द - हल्के व्यायाम और आराम से प्रबंधित करके

[4] अतिरक्तदाब - इंसुलिन से उपचार करके

उत्तर: [3] कमर दर्द - हल्के व्यायाम और आराम से प्रबंधित करके


Q.16 निम्नलिखित में से कौन-सा योनि में खर्जु (vaginal itching) का संक्रामक कारण है?

[1] हार्मोनल परिवर्तन (Hormonal changes)

[2] खमीर का संक्रमण (Yeast infection)

[3] अत्यधिक पसीना आना (Excessive sweating)

[4] अत्यधिक सूखापन (Excessive dryness)

उत्तर: [2] खमीर का संक्रमण (Yeast infection)


Q.17 निषेचन सामान्यतः _______ में होता है।

[1] गर्भाशयग्रीवा (cervix)

[2] डिंबग्रंथी (ovary)

[3] डिंबवाहिनी नली (fallopian tube)

[4] गर्भाशय (uterus)

उत्तर: [3] डिंबवाहिनी नली (fallopian tube)


Q.18 एस्ट्रोजन के स्तर में कमी के कारण रजोनिवृत्ति की सामान्य जटिलताओं में से एक _______ है।

[1] अवटु अतिक्रियता (Hyperthyroidism)

[2] जनन क्षमता में वृद्धि (Increased fertility)

[3] अस्थिसुषिरता (Osteoporosis)

[4] अन्तर्गर्भाशयकला अतिवृद्धि (Endometrial hyperplasia)

उत्तर: [3] अस्थिसुषिरता (Osteoporosis)


Q.19 स्वास्थ्य शिक्षा में श्रव्य दृश्य साधनों के उपयोग का मुख्य लाभ क्या है?

[1] ये सदेव लागत प्रभावी होते हैं।

[2] ये भाषायी संप्रेषण की आवश्यकता को समाप्त कर देते हैं।

[3] ये दर्शकों का ध्यान विषय-वस्तु से हटाने में मदद करते हैं।

[4] ये ध्यान, समझ और प्रतिधारण क्षमता को बढ़ाते हैं।

उत्तर: [4] ये ध्यान, समझ और प्रतिधारण क्षमता को बढ़ाते हैं।

Telegram channal - join now

Q.20 सामान्य स्वास्थ्य जांच के दौरान स्कूली बच्चों की पोषण स्थिति का आकलन करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी विधि सर्वाधिक उपयुक्त है?

[1] कक्षा में विद्यार्थियों की उपस्थिति के बारे में पूछताछ करना

[2] BMI की गणना के लिए ऊंचाई और वजन रिकॉर्ड करना

[3] नींद की कमी के लक्षणों का प्रेक्षण करना

[4] आकलन के दिन ग्रहण किए गए भोजन के बारे में पूछताछ करना

उत्तर: [2] BMI की गणना के लिए ऊंचाई और वजन रिकॉर्ड करना


Q.21 किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा आवश्यक है?

[1] कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थ

[2] आयरन संपूरक

[3] वसा रहित आहार

[4] जिंक संपूरक

उत्तर: [2] आयरन संपूरक


Q.22 कौन-सा टीका मौखिक मार्ग से दिया जाता है?

[1] हेपेटाइटिस B

[2] BCG

[3] DPT

[4] OPV

उत्तर: [4] OPV


Q.23 निम्नलिखित में से किसे, हाथ धोने का सबसे महत्वपूर्ण पहलू माना जाता है?

[1] रक्त परिसंचरण (Blood circulation)

[2] रासायनिक कारक (Chemical agent)

[3] स्थान (Place)

[4] घर्षण (Friction)

उत्तर: [4] घर्षण (Friction)


Q.24 निम्नलिखित में से कौन-सा, स्कर्वी का लक्षण है?

[1] भंगुर नख

[2] अल्प दृष्टि

[3] शुष्क मुख

[4] मसूड़ों से रक्तस्राव

उत्तर: [4] मसूड़ों से रक्तस्राव


Q.25 निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द पेट और आंतों में होने वाली गड़गड़ाहट या गुड़गुड़ाहट की आवाज़ को संदर्भित करता है, जिसे प्रायः 'पेट की गड़गड़ाहट' के रूप में वर्णित किया जाता है, जो क्रमाकुंचन द्वारा उत्पन्न होती है?

[1] मर्मर (Murmur)

[2] बोरबोरीग्मी (Borborygmi)

[3] क्रैकल्स (Crackles)

[4] व्हीजिंग (Wheezing)

उत्तर: [2] बोरबोरीग्मी (Borborygmi)


Q.26 भारत में निम्नलिखित में से कौन-सा सरकारी कार्यक्रम, दिव्यांग व्यक्तियों के परिवारों को सहायता प्रदान करता है?

[1] राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (National Rural Health Mission - NRHM)

[2] दीनदयाल दिव्यांग पुनर्वास योजना (Deendayal Disabled Rehabilitation Scheme - DDRS)

[3] RCH-II

[4] समेकित बाल विकास सेवाएं (Integrated Child Development Services - ICDS)

उत्तर: [2] दीनदयाल दिव्यांग पुनर्वास योजना (Deendayal Disabled Rehabilitation Scheme - DDRS)


Q.27 निम्नलिखित में से कौन-सा कथन, भारत में रोग के दोहरे बोझ (double burden) का सर्वोत्तम वर्णन करता है?

[1] भारत केवल संक्रामक रोगों का सामना करता है।

[2] भारत ने बाल्यावस्था के सभी रोगों का उन्मूलन कर दिया है।

[3] भारत जीवनशैली से संबंधित बीमारियों से मुक्त है।

[4] भारत संक्रामक और गैर-संचारी दोनों प्रकार के रोगों का एक साथ सामना करता है।

उत्तर: [4] भारत संक्रामक और गैर-संचारी दोनों प्रकार के रोगों का एक साथ सामना करता है।


Q.28 1 से 3 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों के लिए दैनिक प्रोटीन की आवश्यकता कितनी होती है?

[1] 18 ग्राम

[2] 25 ग्राम

[3] 13 ग्राम

[4] 8 ग्राम

उत्तर: [3] 13 ग्राम


Q.29 लीशमैनियासिस (Leishmaniasis), जो एक परजीवी रोग है, सामान्यतः किसके काटने से फैलता है?

[1] संक्रमित बालूमक्षिका

[2] संक्रमित चमगादड़

[3] संक्रमित मच्छर

[4] संक्रमित कुत्ता

उत्तर: [1] संक्रमित बालूमक्षिका


Q.30 कंगारू मदर केयर विशेष रूप से _______ के लिए अनुशंसित है।

[1] जन्मजात विसंगतियों वाले शिशुओं

[2] पीलिया से ग्रस्त पूर्ण अवधि के शिशुओं

[3] जन्म के समय कम वजन और समय से पहले जन्म लेने वाले शिशुओं

[4] केवल सिजेरियन सेक्शन के माध्यम से जन्में शिशुओं

उत्तर: [3] जन्म के समय कम वजन और समय से पहले जन्म लेने वाले शिशुओं


Q.31 इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड्स (IPHS) के अनुसार, उप-केंद्र (sub centre) में निम्नलिखित में से कौन-सी सुविधा होना अनिवार्य है?

[1] ऑपरेशन थियेटर (Operation theatre)

[2] इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU)

[3] आधारभूत प्रसूति-देखरेख के साथ प्रसव कक्ष (delivery room)

[4] CT स्कैन कक्ष

उत्तर: [3] आधारभूत प्रसूति-देखरेख के साथ प्रसव कक्ष (delivery room)


Q.32 निम्नलिखित में से कौन-सा, अंतःपेशी वैक्सीन इंजेक्शन के लिए सही कोण है?

[1] 60°

[2] 15°

[3] 90°

[4] 45°

उत्तर: [3] 90°


Q.33 ग्रामीण क्षेत्रों में उप-केन्द्र का प्राथमिक कार्य क्या है?

[1] स्वास्थ्य शिक्षा और मातृ देखभाल का संचालन

[2] विशेष चिकित्सा देखभाल प्रदान करना

[3] अनुसंधान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करना

[4] अस्पताल में भर्ती का प्रबंधन

उत्तर: [1] स्वास्थ्य शिक्षा और मातृ देखभाल का संचालन


Q.34 शाकाहारी परिवार के लिए उपयुक्त उच्च प्रोटीन युक्त भोजन विकल्प क्या है?

[1] सफेद चावल और आलू

[2] अंडे और बीफ

[3] चिकन और मछली

[4] सोया उत्पाद, फलियाँ और दूध

उत्तर: [4] सोया उत्पाद, फलियाँ और दूध


Q.35 जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन दिशानिर्देशों के अनुसार, स्वास्थ्य देखभाल सेटिंग्स में गैर-संक्रामक पुनर्चक्रण योग्य अपशिष्ट के लिए सही निपटान विधि कौन-सी है?

[1] ऑटोक्लेविंग

[2] भू-भरण

[3] रसायनों से विसंक्रमण

[4] पृथक्करण और अधिकृत पुनर्चक्रणकर्ताओं को भेजना

उत्तर: [4] पृथक्करण और अधिकृत पुनर्चक्रणकर्ताओं को भेजना


Q.36 निम्नलिखित में से कौन-सा टीका 9 महीने की आयु में दिया जाता है?

[1] BCG टीका

[2] DPT टीका

[3] हेपेटाइटिस B का टीका

[4] MMR टीका

उत्तर: [4] MMR टीका


Q.37 निम्नलिखित में से कौन-सा संवेगात्मक या व्यवहारिक परिवर्तन, किशोर बालकों की तुलना में किशोर बालिकाओं में अधिक देखा जाता है?

[1] आक्रामकता में वृद्धि (Increased aggression)

[2] मूड स्विंग और आत्मसम्मान-संबंधी समस्याएं (Mood swings and self-esteem issues)

[3] जोखिम लेने वाला व्यवहार (Risk-taking behaviour)

[4] दमित वृद्धि स्फुरण (Suppressed growth spurts)

उत्तर: [2] मूड स्विंग और आत्मसम्मान-संबंधी समस्याएं (Mood swings and self-esteem issues)


Q.38 निम्नलिखित में से क्या 'महामारी त्रय (epidemiological triad)' में शामिल नहीं है?

[1] स्वास्थ्य (Health)

[2] पर्यावरण (Environment)

[3] पोषद (Host)

[4] कर्मक (Agent)

उत्तर: [1] स्वास्थ्य (Health)


Q.39 निम्नलिखित में से कौन-सी वैक्सीन, अंतस्त्वक मार्ग (intradermal route) द्वारा लगाई जाती है?

[1] BCG

[2] DPT

[3] हेपेटाइटिस B

[4] MMR

उत्तर: [1] BCG


Q.40 संचारी रोग निगरानी में किसी ANM का प्रमुख दायित्व निम्नलिखित में से क्या है?

[1] उच्च अधिकारियों को सूचित करने योग्य रोगों की तुरंत रिपोर्ट करना

[2] उन्नत प्रयोगशाला परीक्षण करना

[3] क्वारंटीन आदेश जारी करना

[4] ज्वर से पीड़ित सभी रोगियों को एंटीबायोटिक्स प्रिस्क्राइब करना

उत्तर: [1] उच्च अधिकारियों को सूचित करने योग्य रोगों की तुरंत रिपोर्ट करना


Q.41 खाद्य अपमिश्रण क्या है?

[1] खाद्य पदार्थों में पोषक तत्व मिश्रित करना

[2] खाद्य पदार्थों में जानबूझकर घटिया पदार्थों को मिश्रित करना

[3] खाद्य पदार्थों से अशुद्धियों को दूर करना

[4] लंबी निधानी आयु के लिए खाद्य पदार्थों का संरक्षण करना

उत्तर: [2] खाद्य पदार्थों में जानबूझकर घटिया पदार्थों को मिश्रित करना


Q.42 किसी घर का दौरा करते समय, एक नर्स को पता चलता है कि माता बात करने में हिचकिचा रही है और नेत्र संपर्क से कतरा रही है। नर्स को क्या करना चाहिए?

[1] नियंत्रण स्थापित करने के लिए जोर से प्रश्न पूछना शुरू करना चाहिए

[2] दौरे को शीघ्र समाप्त कर देना चाहिए

[3] सक्रिय रूप से सुनना चाहिए और धीरे-धीरे सौहार्द-स्थापन का प्रयास करना चाहिए

[4] पर्यवेक्षक को उसकी रिपोर्ट करनी चाहिए

उत्तर: [3] सक्रिय रूप से सुनना चाहिए और धीरे-धीरे सौहार्द-स्थापन का प्रयास करना चाहिए


Q.43 एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, निम्न-साक्षरता वाली ग्रामीण महिलाओं के एक समूह को केवल स्तनपान के बारे में शिक्षित करने की योजना बना रही है। निम्नलिखित में से कौन-सा संप्रेषण तरीका, सर्वाधिक प्रभावी होगा?

[1] ईमेल-आधारित शिक्षा मॉड्यूल

[2] पॉवरप्वाइंट स्लाइडों के साथ व्याख्यान

[3] स्वास्थ्य पैम्फलेटों का वितरण

[4] भूमिका निर्वहन और परस्पर संवादात्मक प्रदर्शन

उत्तर: [4] भूमिका निर्वहन और परस्पर संवादात्मक प्रदर्शन


Q.44 जब शिशु के सिर का शीर्षागम (crowning) हो, तो ANM को निम्नलिखित में से कौन-सा पहला कदम उठाना चाहिए?

[1] सिर को बलपूर्वक बाहर खींचें

[2] मूलाधार को सहारा दें और सिर के बाहर आने को नियंत्रित करें

[3] जल्दी से शिशु को बाहर की ओर धक्का दें

[4] फंडल दाब का प्रयोग करें

उत्तर: [2] मूलाधार को सहारा दें और सिर के बाहर आने को नियंत्रित करें


Q.45 निम्नलिखित में से कौन-सा रोग मुख्यतः संक्रमित एडीज प्रजाति के मच्छरों के काटने से फैलता है?

[1] क्यासानूर वन रोग (Kyasanur Forest Disease)

[2] कालाजार रोग (Kala azar disease)

[3] जीका वायरस रोग (Zika virus disease)

[4] अंतरंग लीशमेनियता (Visceral leishmaniasis)

उत्तर: [3] जीका वायरस रोग (Zika virus disease)


Q.46 सामान्य आर्तव चक्र की औसत अवधि कितनी होती है?

[1] 2-6 दिन

[2] 10 दिनों से अधिक

[3] 28 दिन

[4] 2 दिनों से कम

उत्तर: [3] 28 दिन


Q.47 औषधि उपयोग के किस मार्ग में, औषधि को ट्रांसडर्मल पैच (transdermal patch) द्वारा लगाया जाता है?

[1] स्थानिक (topical)

[2] आंत्रेतर (parenteral)

[3] बिंदुपातन (instillation)

[4] मुखीय (buccal)

उत्तर: [1] स्थानिक (topical)


Q.48 किशोरियों में सबसे अधिक सामान्य आर्तव विकार (menstrual disorder) निम्नलिखित में से कौन-सा है?

[1] अनार्तव (Amenorrhea)

[2] रजोनिवृत्ति (Menopause)

[3] कष्टार्तव (Dysmenorrhea)

[4] रक्त प्रदर (Metrorrhagia)

उत्तर: [3] कष्टार्तव (Dysmenorrhea)


Q.49 निम्नलिखित में से कौन-सा इन्वेंट्री प्रबंधन का एक प्रमुख पहलू है?

[1] स्टॉक आउट से बचने के लिए अति-ऑर्डर करना

[2] एक्सपायर हो चुकी औषधियों को अनदेखा करना

[3] संभरण का यादृच्छिक वितरण

[4] नियमित इन्वेंट्री जांच

उत्तर: [4] नियमित इन्वेंट्री जांच


Q.50 प्रसव की तैयारी का उद्देश्य क्या है?

[1] प्रसवपूर्व देखभाल से बचना

[2] प्रसव के संकेतों को अनदेखा करना

[3] चिकित्सा अन्तःक्षेप बढ़ाना

[4] जन्म प्लान बनाना

उत्तर: [4] जन्म प्लान बनाना


Q.51 निम्नलिखित में से कौन-सी स्कूली बच्चों में एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है?

[1] अस्थिसुषिरता

[2] अतिरक्तदाब

[3] अस्थिसंधिशोथ

[4] कुपोषण

उत्तर: [4] कुपोषण


Q.52 निम्नलिखित में से कौन-सा पोषक तत्व शिशु की वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक नहीं है?

[1] प्रोटीन

[2] विटामिन D

[3] आयरन

[4] ट्रांस वसा

उत्तर: [4] ट्रांस वसा


Q.53 शिशु एवं बाल पोषण उपलब्ध कराने में ANM की क्या भूमिका है?

[1] कुपोषण के उपचार पर ध्यान केंद्रित करना

[2] केवल पोषण संबंधी पूरक आहार परामर्श करना

[3] स्तनपान पर परामर्श और मार्गदर्शन

[4] पोषण संबंधी चिंताओं को अनदेखा करना

उत्तर: [3] स्तनपान पर परामर्श और मार्गदर्शन


Q.54 संक्रामक अपशिष्ट के निपटान के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी उचित विधि है?

[1] लैंडफिलिंग (Landfilling)

[2] भस्मीकरण (Incineration)

[3] कंपोस्टन (Composting)

[4] पुनर्चक्रण (Recycling)

उत्तर: [2] भस्मीकरण (Incineration)


Q.55 संचारी रोग से ग्रस्त रोगी की देखभाल में पहला कदम क्या है?

[1] मल्टीविटामिन सप्लीमेंट देना।

[2] एंटीबायोटिक (antibiotics) दवाएं देना।

[3] आइसोलेशन प्रदान करना और संक्रमण नियंत्रण उपायों का पालन करना।

[4] रोगी को किसी विशेषज्ञ के पास भेजना।

उत्तर: [3] आइसोलेशन प्रदान करना और संक्रमण नियंत्रण उपायों का पालन करना।


Q.56 मस्तिष्क का कौन-सा भाग, शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है?

[1] अनुमस्तिष्क (Cerebellum)

[2] प्रमस्तिष्क (Cerebrum)

[3] अधश्चेतक (Hypothalamus)

[4] मस्तिष्क-कांड (Brainstem)

उत्तर: [3] अधश्चेतक (Hypothalamus)


Q.57 WHO के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा, बच्चों में पोषण संबंधी स्थिति का संकेतक है?

[1] रक्तदाब

[2] त्वचा स्थूलता

[3] मध्य-ऊपरी भुजा परिधि

[4] शीर्ष और वक्ष परिधि अनुपात

उत्तर: [3] मध्य-ऊपरी भुजा परिधि


Q.58 निषेचित अंडे को निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है?

[1] भ्रूण (embryo)

[2] अंडाणु (ovum)

[3] युग्मनज (zygote)

[4] गर्भ (foetus)

उत्तर: [3] युग्मनज (zygote)


Q.59 निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत में महिलाओं में पोषणज अरक्तता (nutritional anaemia) का सबसे सामान्य कारण है?

[1] जिंक विषाक्तता

[2] विटामिन A की न्यूनता

[3] आयरन की न्यूनता

[4] फोलिक अम्ल का ओवरडोज

उत्तर: [3] आयरन की न्यूनता


Q.60 मॉर्निंग सिकनेस (morning sickness) का उपचार कैसे किया जा सकता है?

[1] बार-बार थोड़ा-थोड़ा खाना खाने से

[2] अधिक पानी पीने से

[3] दूध का सेवन बढ़ाकर

[4] केवल कम खाने से

उत्तर: [1] बार-बार थोड़ा-थोड़ा खाना खाने से

Post a Comment

0 Comments