Bihar SHS ANM 19 Dec, 2025 Shift 2 ANSWER KEY

Bihar SHS ANM 19 December 2025 Shift 2 Answer Key – 60 महत्वपूर्ण प्रश्न

अगर आप भी Bihar SHS ANM परीक्षा (19 दिसंबर 2025, शिफ्ट 2) देकर आए हैं या आगे की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आने वाली है। 19 दिसंबर की दूसरी शिफ्ट में जिस तरह के सवाल पूछे गए थे, बिल्कुल उसी पैटर्न को ध्यान में रखकर 60 महत्वपूर्ण प्रश्नों की यह Answer Key और प्रैक्टिस सेट तैयार किया गया है।

Q.1 विसंक्रमण के लिए पृष्ठों पर सोडियम हाइपोक्लोराइट का न्यूनतम संपर्क समय कितना है?

[1] 10 मिनट
[2] 05 घंटे
[3] 10 घंटे
[4] 05 मिनट

उत्तर: [1] 10 मिनट

Q.2 खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम किस वर्ष पारित किया गया था?

[1] 1960
[2] 1954
[3] 1965
[4] 1950

उत्तर: [2] 1954

Q.3 24-घंटे के मूत्र संग्रह में निम्नलिखित में से कौन-सी सामान्य त्रुटि टेस्ट की सटीकता को प्रभावित करती है?

[1] 24 घंटों के दौरान कोई भी नमूना न छूटना
[2] निर्जीवाणुक पात्र का उपयोग करना
[3] मूत्र को प्रशीतित रखना
[4] फ़र्स्ट-वोइड यूरीन (first void urine) का उपयोग करना

उत्तर: [1] 24 घंटों के दौरान कोई भी नमूना न छूटना

Q.4 मैदानी क्षेत्रों में एक उप-केन्द्र (sub-centre), की जनसंख्या को सेवा प्रदान करता है।

[1] 5000
[2] 1000
[3] 3000
[4] 10,000

उत्तर: [1] 5000

Q.5 उप-केंद्र पर कार्यरत ANM से निम्नलिखित में से किस एक के अतिरिक्त अन्य सभी रिकॉर्ड बनाए रखने की अपेक्षा की जाती है?

[1] पात्र दंपत्ति रजिस्टर (eligible couple register)
[2] जन्म और मृत्यु रजिस्टर (birth and death register)
[3] ऑपरेशन थिएटर रजिस्टर (operation theatre register)
[4] प्रतिरक्षीकरण रजिस्टर (immunisation register)

उत्तर: [3] ऑपरेशन थिएटर रजिस्टर (operation theatre register)

Q.6 विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

[1] बच्चों के पोषण स्तर तथा विद्यालय उपस्थिति में सुधार करना
[2] शिक्षकों का पारिश्रमिक में वृद्धि करना
[3] बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म प्रदान करना
[4] घर के भोजन के स्थान पर विद्यालय का भोजन उपलब्ध कराना

उत्तर: [1] बच्चों के पोषण स्तर तथा विद्यालय उपस्थिति में सुधार करना

Q.7 निम्नलिखित में से कौन-सा टीका नवजात शिशुओं को जन्म के समय नहीं दिया जाता है?

[1] DPT टीका
[2] MMR टीका
[3] हेपेटाइटिस का टीका
[4] BCG टीका

उत्तर: [1] DPT टीका

Q.8 आयुष्मान भारत कार्यक्रम का उद्देश्य और मिशन है।

[1] स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र बनाना और गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना
[2] पोलियो उन्मूलन
[3] फाइलेरिया उन्मूलन
[4] TB उन्मूलन

उत्तर: [1] स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र बनाना और गरीब परिवारों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना

Q.9 कंगारू मदर केयर (Kangaroo Mother Care) से किस प्रकार के नवजात शिशु को सबसे अधिक लाभ होता है?

[1] जन्मजात विसंगतियों वाले शिशु
[2] जन्म के समय कम वजन और समय से पहले जन्म लेने वाले शिशु
[3] 3 kg वजन वाला पूर्ण-अवधि शिशु
[4] पीलिया से पीड़ित शिशु

उत्तर: [2] जन्म के समय कम वजन और समय से पहले जन्म लेने वाले शिशु

Q.10 शरीर में औषधि देने का सबसे तीव्र मार्ग है।

[1] अधस्त्वक मार्ग (subcutaneous route)
[2] अंतःशिरा मार्ग (intravenous route)
[3] मौखिक मार्ग (oral route)
[4] अंतःपेशी मार्ग (intramuscular route)

उत्तर: [2] अंतःशिरा मार्ग (intravenous route)

Q.11 राष्ट्रीय प्रतिरक्षीकरण अनुसूची (National Immunization Schedule) के अनुसार, शिशु को DPT वैक्सीन की पहली डोज किस आयु में दी जाती है?

[1] 6 सप्ताह
[2] 3 वर्ष
[3] 2 वर्ष
[4] 9 माह

उत्तर: [1] 6 सप्ताह

Q.12 उल्टी (vomiting) को नियंत्रित करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सी औषधि का उपयोग किया जाता है?

[1] अल्फा रोधक (Alpha blockers)
[2] ज्वरहर (Antipyretics)
[3] वमनरोधी (Antiemetics)
[4] कासरोधी (Antitussives)

उत्तर: [3] वमनरोधी (Antiemetics)

Q.13 हाल के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आंकड़ों के अनुसार, भारत में मातृ मृत्यु दर में अंतर-राज्यीय भिन्नता में कौन-सा राज्य-स्तरीय कारक सर्वाधिक उल्लेखनीय रूप से योगदान करता है?

[1] निजी क्लीनिकों की संख्या
[2] तृतीयक अस्पतालों की उपलब्धता
[3] साक्षरता दर और महिला सशक्तिकरण
[4] शहरी जनसंख्या घनत्व

उत्तर: [3] साक्षरता दर और महिला सशक्तिकरण

Q.14 का आकलन करने के लिए मिड-आर्म सर्कमफरेंस को मापा जाता है।

[1] शरीर के तापमान
[2] रक्तदाब
[3] श्रवण अशक्तता
[4] तीव्र कुपोषण

उत्तर: [4] तीव्र कुपोषण

Q.15 निम्नलिखित में से कौन-सा, उप-केंद्र गतिविधि योजना के मॉनिटर संकेतक (monitoring indicator) को सर्वोत्तम रूप से निरूपित करता है?

[1] PHC में रिकूट की गई नर्सों की संख्या
[2] गर्भनिरोधकों का उपयोग करने वाले पात्र दंपतियों का प्रतिशत
[3] जिला-स्तरीय स्वास्थ्य समिति की बैठकों की बारंबारता
[4] तृतीयक देखभाल के लिए भेजे गए रोगियों की संख्या

उत्तर: [2] गर्भनिरोधकों का उपयोग करने वाले पात्र दंपतियों का प्रतिशत

Q.16 निम्नलिखित में से किसका उपयोग शल्य धातु-चाकू (surgical metal knives) को निर्जम करने के लिए किया जाता है?

[1] ग्लूटाराल्डिहाइड (Glutaraldehyde)
[2] फॉर्मेल्डिहाइड (Formaldehyde)
[3] इथिलीन ऑक्साइड (Ethylene oxide)
[4] ऑटोक्लेविंग (Autoclaving)

उत्तर: [4] ऑटोक्लेविंग (Autoclaving)

Q.17 सुई जैसे तीक्ष्ण अपशिष्ट (sharp waste) का निपटान कैसे किया जाना चाहिए?

[1] नियमित कूड़ेदान में फेंककर
[2] प्लास्टिक के काले बैग में रखकर
[3] खुली हवा में जलाकर
[4] पंक्चर-प्रूफ शार्प कंटेनर में डिस्कार्ड करके

उत्तर: [4] पंक्चर-प्रूफ शार्प कंटेनर में डिस्कार्ड करके

Q.18 सामुदायिक प्रतिरक्षीकरण कार्यक्रमों में ANM की प्रमुख भूमिका क्या है?

[1] टीकाकरण के लिए पात्र लाभार्थियों की पहचान करना और उन्हें संघटित करना
[2] सभी व्यक्तियों के लिए खाद्य संपूरक वितरित करना
[3] केवल स्वास्थ्य संबंधी चर्चाएँ करना
[4] अस्पताल के कर्मचारियों का पर्यवेक्षण करना

उत्तर: [1] टीकाकरण के लिए पात्र लाभार्थियों की पहचान करना और उन्हें संघटित करना

Q.19 किसी रोगी को औषधि देने से पहले क्या करना चाहिए?

[1] रोगी की पहचान की जाँच करनी चाहिए
[2] प्रत्येक बार अंडरटेकिंग फॉर्म भरना चाहिए
[3] रोगियों को प्रलेख सौंपने चाहिए
[4] औषधि की क्रियाविधि के बारे में समझाना चाहिए

उत्तर: [1] रोगी की पहचान की जाँच करनी चाहिए

Q.20 निम्नलिखित में से कौन-सा रजोनिवृत्ति का एक सामान्य लक्षण है?

[1] हॉट फ्लैशेज (Hot flushes)
[2] लिबिडो में वृद्धि (Increased libido)
[3] योनि से स्राव में वृद्धि (Increased discharge from vagina)
[4] दर्द के साथ नियमित रजःस्राव (Regular menstrual bleeding with pain)

उत्तर: [1] हॉट फ्लैशेज (Hot flushes)

Q.21 फुफ्फुसीय तपेदिक से पीड़ित रोगी को किस प्रकार के पार्थक्य (isolation) में रखा जाना चाहिए?

[1] वायुवाहित पार्थक्य (Airborne isolation)
[2] उत्क्रम पार्थक्य (Reverse isolation)
[3] संपर्क पार्थक्य (Contact isolation)
[4] बिंदुक पार्थक्य (Droplet isolation)

उत्तर: [1] वायुवाहित पार्थक्य (Airborne isolation)

Q.22 खसरा (measles) सर्वाधिक किस प्रकार संचरित होता है?

[1] वायुवाहित बिदुक (Airborne droplets)
[2] रक्त आधान (Blood transfusion)
[3] मच्छरों के काटने से (Mosquito bites)
[4] संदूषित जल (Contaminated water)

उत्तर: [1] वायुवाहित बिदुक (Airborne droplets)

Q.23 निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की मृत्यु का प्रमुख कारण है?

[1] जन्मजात विसंगतियाँ
[2] अज्ञात कारण से ज्वर
[3] दुर्घटनाएँ तथा चोटें
[4] समय से पहले जन्म तथा कम वज़न का शिशु

उत्तर: [4] समय से पहले जन्म तथा कम वज़न का शिशु

Q.24 राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम/NACP का प्रबंधन निम्नलिखित में से किसके द्वारा किया जाता है?

[1] यूनिसेफ (UNICEF)
[2] भारत का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
[3] WHO
[4] ICMR

उत्तर: [2] भारत का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

Q.25 निम्नलिखित में से कौन-सा, इंजेक्शन लगाते समय संक्रमण से रोकथाम हेतु सर्वाधिक महत्वपूर्ण चरण है?

[1] प्रत्येक रोगी हेतु एक नई निर्जिवाणुकृत सिरिज और नीडल का उपयोग करना
[2] प्रत्येक इंजेक्शन के लिए दस्ताने पहनना
[3] इंजेक्शन लगाने के बाद एंटीसेप्टिक स्वैब (swab) लगाना
[4] इंजेक्शन लगाने से पूर्व इंजेक्शन वाली जगह को 70% ऐल्कोहॉल से निर्जिवाणुकृत करना

उत्तर: [1] प्रत्येक रोगी हेतु एक नई निर्जिवाणुकृत सिरिज और नीडल का उपयोग करना

Q.26 मधुमेह रोगियों के लिए विशेष आहार का उद्देश्य क्या है?

[1] वजन घटाने को बढ़ावा देना
[2] रुधिर शर्करा स्तर को नियंत्रित करना
[3] पाचन में सुधार करना
[4] ऊर्जा के स्तर को बढ़ाना

उत्तर: [2] रुधिर शर्करा स्तर को नियंत्रित करना

Q.27 गर्भाशय भ्रंश (prolapsed uterus) क्या है?

[1] अनैच्छिक रूप से मूत्र का रिसाव
[2] मूत्रण के दौरान वेदना
[3] योनि से स्राव में वृद्धि
[4] गर्भाशय का अपनी स्थिति से पात

उत्तर: [4] गर्भाशय का अपनी स्थिति से पात

Q.28 विद्यालय के बच्चे का संचयी स्वास्थ्य रिकॉर्ड (CHR) जाना चाहिए।

[1] बच्चे के विद्यालय परिवर्तित करने पर स्थानांतरित किया
[2] केवल प्राथमिक विद्यालय तक ही अपडेट (मेंटेन) रखा
[3] प्रत्येक वर्ष हटा (discard) दिया
[4] केवल बीमार बच्चों के लिए ही रखा

उत्तर: [1] बच्चे के विद्यालय परिवर्तित करने पर स्थानांतरित किया

Q.29 निर्माता द्वारा डिस्पोजेबल प्लास्टिक सिरिंज को निर्जर्मीकरण करने की सामान्य विधि क्या है?

[1] 30 मिनट के लिए जल में कथन
[2] दाब के तहत 121 °C पर ऑटोक्लेविंग
[3] एथिलीन ऑक्साइड गैस निर्जर्मीकरण
[4] 160°C पर शुष्क ऊष्मा निर्जर्मीकरण

उत्तर: [3] एथिलीन ऑक्साइड गैस निर्जर्मीकरण

Q.30 रक्त परीक्षण में DC का क्या अर्थ है?

[1] definite count (डेफिनिट काउंट)
[2] direct count (डाइरेक्ट काउंट)
[3] differential count (डिफरेंशियल काउंट)
[4] doctor count (डॉक्टर काउंट)

उत्तर: [3] differential count (डिफरेंशियल काउंट)

Q.31 निम्नलिखित में से कौन-सा, ज्वर का सामान्य कारण नहीं है?

[1] शोथ
[2] अल्परक्तदाब
[3] एलर्जी प्रतिक्रियाएँ
[4] संक्रमण

उत्तर: [2] अल्परक्तदाब

Q.32 सामान्य प्रसव के बाद स्तनपान शुरू करने का अनुशंसित समय क्या है?

[1] दूसरे दिन
[2] 2 घंटे के भीतर
[3] 1 घंटे के भीतर
[4] 6 घंटे के बाद

उत्तर: [3] 1 घंटे के भीतर

Q.33 निम्नलिखित में से कौन-सा कथन दवा के उपजिह्वा अवचारण (sublingual administration) के बारे में सत्य है?

[1] इसका उपयोग मुख्य रूप से टीकों के लिए किया जाता है।
[2] दवा का तीव्र चयापचय होता है।
[3] यह अमाशय के अस्तर (stomach lining) के माध्यम से धीरे-धीरे अवशोषित होता है।
[4] यह मौखिक श्लेष्मिका के माध्यम से तेजी से अवशोषण प्रदान करता है।

उत्तर: [4] यह मौखिक श्लेष्मिका के माध्यम से तेजी से अवशोषण प्रदान करता है।

Q.34 निषेचित अंडे को निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है?

[1] भ्रूण (embryo)
[2] अंडाणु (ovum)
[3] युग्मनज (zygote)
[4] गर्भ (foetus)

उत्तर: [3] युग्मनज (zygote)

Q.35 राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम के रूप में RCH का पूर्ण रूप क्या है?

[1] Rapid communicable health (रेपिड कम्युनिकेबल हेल्थ)
[2] Reproductive and child health (रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ)
[3] Rural and urban communicable health (रूरल एंड अर्बन कम्युनिकेबल हेल्थ)
[4] Rural communicable health (रूरल कम्युनिकेबल हेल्थ)

उत्तर: [2] Reproductive and child health (रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ)

Q.36 जिला अस्पताल का प्रमुख कौन होता है जो संबंधित समस्त स्टॉफ का नेतृत्व करता है?

[1] सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी
[2] स्टाफ नर्स
[3] ऑवसीलिरी नर्स मिडवाइफ
[4] मुख्य चिकित्सा अधिकारी/CMO

उत्तर: [4] मुख्य चिकित्सा अधिकारी/CMO

Q.37 किस आयु में शिशु बिना सहारे (सपोर्ट) के बैठ सकता है?

[1] 8 माह
[2] 6 माह
[3] 4 माह
[4] 10 माह

उत्तर: [1] 8 माह

Q.38 निम्नलिखित में से किसे सामुदायिक स्वास्थ्य शिक्षा में प्रयुक्त जनसंचार माध्यम (mass media) विधि माना जाता है?

[1] कठपुतली शो (Puppet show)
[2] फ़्लिपचार्ट प्रदर्शन (Flipchart demonstration)
[3] टेलीविजन स्वास्थ्य कार्यक्रम (Television health programme)
[4] स्वास्थ्य प्रदर्शनी (Health exhibition)

उत्तर: [3] टेलीविजन स्वास्थ्य कार्यक्रम (Television health programme)

Q.39 निम्नलिखित में से किस पाक विधि को स्वस्थ माना जाता है?

[1] अधिक तलना (Deep frying)
[2] भाप से पकाना (Steaming)
[3] लंबे समय तक उबालना (Boiling for prolonged time)
[4] परिष्कृत तेलों के साथ ग्रिलिंग (Grilling with refined oils)

उत्तर: [2] भाप से पकाना (Steaming)

Q.40 घर पर सुरक्षित खाद्य भंडारण के लिए आदर्श रेफ्रिजरेटर तापमान सीमा क्या है?

[1] 6-8°C
[2] 10-15°C
[3] 1-4 °C
[4] -10 से -20°C

उत्तर: [3] 1-4 °C

Q.41 दूसरे प्रसव अवस्था के दौरान, शिशु जन्म में सहायता करते समय नर्स-मिडवाइफ का प्राथमिक दायित्व क्या है?

[1] प्लेसेंटा (placenta) के डिलीवरी में सहायता करना
[2] प्रसवोत्तर व्यायाम शुरू कराना
[3] मूलाधार (perineal) सहायता प्रदान करना और जन्म के दौरान शिशु के सिर को गाइड करना
[4] प्रत्येक 30 मिनट में माता के रक्तचाप की निगरानी करना

उत्तर: [3] मूलाधार (perineal) सहायता प्रदान करना और जन्म के दौरान शिशु के सिर को गाइड करना

Q.42 मिडस्ट्रीम क्लीन-कैच तकनीक (midstream clean-catch technique) का उपयोग करके कौन-सा निदर्श एकत्र किया जाना चाहिए?

[1] मूत्र
[2] मल
[3] रक्त
[4] कफ

उत्तर: [1] मूत्र

Q.43 निम्नलिखित में से किस आयु वर्ग को शरीर के प्रति किलोग्राम वजन के आधार पर सबसे अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है?

[1] किशोर (Adolescents)
[2] शिशु (Infants)
[3] वयस्क (Adults)
[4] वयोवृद्ध (Elderly)

उत्तर: [2] शिशु (Infants)

Q.44 संचारी रोग के रोगियों की देखभाल में प्राथमिक लक्ष्य है।

[1] केवल पृथक्करण
[2] संचरण की रोकथाम और सहायक देखभाल
[3] केवल दवा
[4] केवल रोगमुक्ति

उत्तर: [2] संचरण की रोकथाम और सहायक देखभाल

Q.45 नर्सिंग देखभाल में रोगी के प्रेक्षणों का परिशुद्ध रिकॉर्ड रखना क्यों महत्वपूर्ण है?

[1] नर्स के कार्यभार को कम करने के लिए
[2] देखभाल की निरंतरता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए
[3] पर्यवेक्षकों को प्रभावित करने के लिए
[4] कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए

उत्तर: [2] देखभाल की निरंतरता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए

Q.46 मादा जनन तंत्र में निषेचन (गर्भाधान) प्रायः कहाँ होता है?

[1] अंडाशय
[2] गर्भाशय ग्रीवा
[3] डिंबवाहिनी नली
[4] गर्भाशय

उत्तर: [3] डिंबवाहिनी नली

Q.47 निम्नलिखित में से कौन-सी IQ सीमा, मध्यम मानसिक अक्षमता (बौद्धिक अशक्तता) को इंगित करती है?

[1] 50-69
[2] 35-49
[3] 20-34
[4] <20

उत्तर: [2] 35-49

Q.48 कंगारू मदर केयर (Kangaroo Mother Care) का मुख्य घटक क्या है?

[1] शिशु को ऊष्मायित्र (incubator) में रखना
[2] प्रत्येक 2 घंटे में बोतल से दूध पिलाना
[3] माता और कम जन्म भार वाले शिशु के बीच त्वचा से त्वचा का संपर्क
[4] आवर्ती तेल मालिश

उत्तर: [3] माता और कम जन्म भार वाले शिशु के बीच त्वचा से त्वचा का संपर्क

Q.49 समस्या समाधान और आलोचनात्मक चिंतन कौशल विकसित करने के लिए कौन-सी शिक्षण प्रणाली सबसे अधिक उपयुक्त है?

[1] श्रुतलेख प्रणाली
[2] व्याख्यान प्रणाली
[3] रटना
[4] परियोजना प्रणाली

उत्तर: [4] परियोजना प्रणाली

Q.50 किसी समूह में व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए कौन-सी विधि सर्वाधिक प्रभावी है?

[1] एकतरफा संप्रेषण (One-way communication)
[2] साहित्य वितरण (Distribute literature)
[3] केवल पैम्फलेट पढ़ना (Reading pamphlets only)
[4] भूमिका निर्वहण तथा प्रदर्शन (Role play and demonstration)

उत्तर: [4] भूमिका निर्वहण तथा प्रदर्शन (Role play and demonstration)

Q.51 साल्टर स्केल (Salter scale) का उपयोग का पता लगाने के लिए किया जाता है।

[1] शिशु की लंबाई
[2] शिशु के तापमान
[3] शिशु के वजन
[4] शिशु के प्रतिवर्त

उत्तर: [3] शिशु के वजन

Q.52 वयस्कों के लिए कौन-सी शिक्षण विधि सबसे अधिक प्रभावी है?

[1] विचार-विमर्श विधि
[2] श्रव्य दृश्य साधन
[3] व्याख्यान विधि
[4] प्रदर्शन विधि

उत्तर: [1] विचार-विमर्श विधि

Q.53 ज्वर के दौरान निम्नलिखित में से कौन-सा महत्वपूर्ण लक्षण संयोजन सबसे अधिक देखा जाता है?

[1] तापमान में वृद्धि, तेज नाड़ी और श्वसन दर में वृद्धि
[2] तापमान में वृद्धि और नाड़ी में मंदता
[3] तापमान में कमी, मंद नाड़ी और निम्न श्वसन
[4] सामान्य तापमान, लेकिन तीव्र श्वसन

उत्तर: [1] तापमान में वृद्धि, तेज नाड़ी और श्वसन दर में वृद्धि

Q.54 निदर्श एकत्र करने के तुरंत बाद उन्हें प्रयोगशाला में भेजने का प्राथमिक कारण क्या है?

[1] नमूने के आकार में वृद्धि करना
[2] स्कंदन के लिए समय देना
[3] नमूने को हैंडल करना आसान बनाना
[4] संदूषकों की अतिवृद्धि को रोकना

उत्तर: [4] संदूषकों की अतिवृद्धि को रोकना

Q.55 किसी उप-केन्द्र (sub-centre) का पर्यवेक्षण किसके द्वारा किया जाता है?

[1] ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (block medical officer)
[2] महिला स्वास्थ्य आगंतुक (lady health visitor)
[3] जिलाधिकारी (district magistrate)
[4] ASHA कार्यकर्ता (ASHA worker)

उत्तर: [2] महिला स्वास्थ्य आगंतुक (lady health visitor)

Q.56 स्कूली बच्चों के अलग-अलग स्वास्थ्य रिकॉर्ड बनाए रखने का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित में से क्या है?

[1] कक्षा में उपस्थिति की निगरानी करना
[2] अच्छे शैक्षणिक परफॉरमेंस वाले विद्यार्थियों की पहचान करना
[3] स्वास्थ्य की स्थिति को ट्रैक करना और देखभाल की निरंतरता सुनिश्चित करना
[4] विद्यार्थियों को खेल प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना

उत्तर: [3] स्वास्थ्य की स्थिति को ट्रैक करना और देखभाल की निरंतरता सुनिश्चित करना

Q.57 दीर्घकालिक अवरूद्ध प्रसव के बाद योनि से सतत मूत्र रिसाव (leakage) होना निम्नलिखित में से किस स्थिति का लक्षण है?

[1] दबाव (मूत्र) असंयति (Stress incontinence}
[2] मूत्राशय-योनि नालव्रण (Vesicovaginal fistula - VVF)
[3] मलाशय-योनि नालव्रण (Rectovaginal fistula - RVF)
[4] गर्भाशय भ्रंश (Uterine prolapse)

उत्तर: [2] मूत्राशय-योनि नालव्रण (Vesicovaginal fistula - VVF)

Q.58 एक वयस्क में निम्नलिखित में से कौन-सा शारीरिक तापमान (मौखिक), ज्वर होना इंगित करता है?

[1] 98.6 F (37°C)
[2] 96.8°F (36°C)
[3] 100°F (37.8°C)
[4] 98.4°F (36.9°C)

उत्तर: [3] 100°F (37.8°C)

Q.59 ज्वर की शुरुआत (शीत चरण) के दौरान प्रेक्षित की जाने वाली वास्तविक शरीरक्रियात्मक क्रियाविधि निम्रिलिखित में से कौन-सी है?

[1] नाड़ी और श्वसन दर में गिरावट
[2] मूत्र उत्पादन में वृद्धि
[3] पसीना आना और वाहिकाविस्फारण
[4] कंपकंपी और वाहिका-संकीर्णन

उत्तर: [4] कंपकंपी और वाहिका-संकीर्णन

Q.60 होम विजिट (home visit) के दौरान नर्स को किस सिद्धांत का पालन करना चाहिए?

[1] केवल उपचारात्मक देखरेख प्रदान की जानी चाहिए
[2] देखरेख कठोर और नर्स-केंद्रित होनी चाहिए
[3] स्वास्थ्य शिक्षा आवश्यक नहीं है
[4] देखरेख लचीली तथा परिवार-केंद्रित होनी चाहिए

उत्तर: [4] देखरेख लचीली तथा परिवार-केंद्रित होनी चाहिए

इस प्रश्नपत्र में शुरुआत में संक्रमण नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सवाल दिखाई देते हैं। Sodium Hypochlorite के संपर्क समय, surgical instruments की sterilization, sharp waste के सुरक्षित निपटान और injection safety जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे गए हैं। साथ ही Sub-centre की जनसंख्या, ANM द्वारा रखे जाने वाले रिकॉर्ड तथा Sub-centre के supervision से संबंधित Community Health Nursing के प्रश्न भी शामिल हैं। संक्रमण नियंत्रण (Infection Control) और कम्युनिटी हेल्थ टीकाकरण (Immunization) और राष्ट्रीय कार्यक्रम मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (Maternal and Child Health) , नर्सिंग प्रोसीजर और मेडिकल-सर्जिकल ,  पोषण (Nutrition) और स्कूल हेल्थ , कम्युनिटी हेल्थ एजुकेशन

कुल मिलाकर, 60 सवालों का यह सेट आपकी रिवीजन के लिए एकदम परफेक्ट है। आप हर एक सवाल और उसके ऑप्शन को ध्यान से पढ़ें और अपने जवाबों का मिलान करें। जिस भी टॉपिक में आपसे गलती हो रही हो, उसे किताब से दोबारा पढ़ लें। पिछले पेपर्स के ऐसे सवालों की नियमित प्रैक्टिस करने से ही परीक्षा में सही ऑप्शन पहचानने की आपकी स्पीड और एक्यूरेसी बढ़ेगी।

Post a Comment

0 Comments