नमस्कार होनहार नर्सिंग छात्र-छात्राओं! Urega Classes में आपका स्वागत है। आज हम आपके लिए Bihar SHS ANM 18 Dec (Shift 2) Answer key का असली हल प्रश्नपत्र लेकर आए हैं। नीचे दिए गए टेस्ट को हल करें और अपनी असली परीक्षा की तैयारी जांचें!"
Q.1 स्वास्थ्य शिक्षा नियोजन में, उद्देश्य __________ |
[1] मूल्यांकन चरण तक विलंबित किए जाने चाहिए
[2] कार्यान्वयन के बाद निर्धारित किए जाने चाहिए
[3] मापनीय होने चाहिए
[4] स्वयं की पसंद से निर्धारित किए जाने चाहिए
उत्तर: [3] मापनीय होने चाहिए
Q.2 निम्नलिखित में से किसे सगर्भता का संभावित लक्षण माना जाता है?
[1] प्रथम गर्भस्पंदन
[2] स्तन स्पर्शासह्यता
[3] चैडविक लक्षण
[4] मतली और उल्टी होना
उत्तर: [3] चैडविक लक्षण
Q.3 पूर्ण-अवधि सगर्भता की सामान्य अवधि कितनी है?
[1] 36 सप्ताह
[2] 40 सप्ताह
[3] 38 सप्ताह
[4] 42 सप्ताह
उत्तर: [2] 40 सप्ताह
Q.4 संचारी रोग से पीड़ित रोगियों की देखभाल का मुख्य पहलू क्या है?
[1] दूसरों के साथ निकट संपर्क को बढ़ावा देना
[2] हाथों की स्वच्छता संबंधी आदतों में कमी लाना
[3] मानक सावधानी का उपयोग करना
[4] संक्रमण नियंत्रण दिशानिर्देशों की उपेक्षा करना
उत्तर: [3] मानक सावधानी का उपयोग करना
Q.5 प्रभावी होम विजिट के लिए निम्नलिखित में से क्या आवश्यक है?
[1] अवलोकनों का प्रलेखन
[2] परिवार के सदस्यों के साथ सौहार्द बनाना
[3] पारिवारिक चिंताओं की अनदेखी करना
[4] केवल चिकित्सा उपचार पर ध्यान केंद्रित करना
उत्तर: [2] परिवार के सदस्यों के साथ सौहार्द बनाना
Q.6 निम्नलिखित में से कौन-सा, खाद्य स्वस्थवृत्त का एक प्रमुख पहलू है?
[1] खाद्य सुरक्षा दिशानिर्देशों को नजरअंदाज करना
[2] खाद्य हैंडलिंग से पहले हाथ धोना
[3] भोजन को सामान्य तापमान पर रखना
[4] तिथि-समाप्त सामग्री का उपयोग करना
उत्तर: [2] खाद्य हैंडलिंग से पहले हाथ धोना
Q.7 संचारी रोग से पीड़ित रोगी की देखभाल के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को हाथ की सफाई कब करनी चाहिए?
[1] शौचालय का उपयोग करने से पहले और बाद
[2] खाना खाने से ठीक पहले
[3] रोगी के संपर्क में आने से पहले और संभावित रूप से संदूषित सतहों को छूने के बाद
[4] प्रत्येक शिफ्ट से पहले और बाद
उत्तर: [3] रोगी के संपर्क में आने से पहले और संभावित रूप से संदूषित सतहों को छूने के बाद
Q.8 टीकाकरण कार्यक्रमों में सिरिंज और सुई के निर्जर्मीकरण के लिए रासायनिक निर्जर्मीकरण की नियमित रूप से अनुशंसा क्यों नहीं की जाती है?
[1] यह कोई अवशेष नहीं छोड़ता है।
[2] यह विषाक्त हो सकता है और पूर्ण रूप से निर्जर्मीकरण तथा प्रक्षालन सुनिश्चित करना कठिन हो सकता है
[3] यह सुई की तीक्ष्णता को बढ़ाता है।
[4] यह तेज़ और अधिक प्रभावी है।
उत्तर: [2] यह विषाक्त हो सकता है और पूर्ण रूप से निर्जर्मीकरण तथा प्रक्षालन सुनिश्चित करना कठिन हो सकता है
Q.9 काली खांसी (pertussis) की सर्वाधिक संक्रामक अवस्था, निम्नलिखित में से कौन-सी है?
[1] उल्लाघ अवस्था (Convalescent stage)
[2] श्लेष्मस्राव अवस्था (Catarrhal stage)
[3] प्रवेगी अवस्था (Paroxysmal stage)
[4] ठीक होने की अवस्था (Recovery stage)
उत्तर: [2] श्लेष्मस्राव अवस्था (Catarrhal stage)
Q.10 भारत में विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम निम्नलिखित में से किस सरकारी मिशन का भाग है?
[1] मिशन इंद्रधनुष (Mission Indradhanush)
[2] राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (Rashtriya Bal Swasthya Karyakram)
[3] सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (Universal Immunization Programme)
[4] आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat)
उत्तर: [2] राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (Rashtriya Bal Swasthya Karyakram)
Q.11 निम्नलिखित में से कौन-सा, भारत में मातृ मृत्यु का अग्रणी कारण है?
[1] गर्भाक्षपक (Eclampsia)
[2] प्रसवोत्तर रक्तस्राव (Postpartum haemorrhage)
[3] अवरूद्ध प्रसव (Obstructed labour)
[4] पूतिता (Sepsis)
उत्तर: [2] प्रसवोत्तर रक्तस्राव (Postpartum haemorrhage)
Q.12 जब किसी महत्वपूर्ण औषधि का स्टॉक एक्सपायर होने वाला हो, तो ANM को क्या करना चाहिए?
[1] आवश्यकता न होने पर भी तत्काल उपयोग करना चाहिए
[2] उसे PHC में वापस कर देना और पर्यवेक्षक को सूचित करना चाहिए
[3] त्वरित रूप से इसका निपटान कर देना चाहिए
[4] कोई भी निर्देश न मिलने तक उसे अपने पास रखना चाहिए
उत्तर: [2] उसे PHC में वापस कर देना और पर्यवेक्षक को सूचित करना चाहिए
Q.13 चिकित्सा प्रक्रियाओं में पूतिरोध (antisepsis) का मुख्य सिद्धांत निम्नलिखित में से क्या है?
[1] पृष्ठों से दृश्य गंदगी और कार्बनिक पदार्थों को हटाना
[2] जीवित ऊतकों पर सूक्ष्मजीवों की वृद्धि या क्रिया को रोकना
[3] सभी उपकरणों और सामग्रियों को पूर्णतः निर्जिवाणुकृत करना
[4] बीजाणुओं सहित सभी प्रकार के सूक्ष्मजीवी जीवन को नष्ट करना
उत्तर: [2] जीवित ऊतकों पर सूक्ष्मजीवों की वृद्धि या क्रिया को रोकना
Q.14 सुरक्षित औषधि देने का मुख्य सिद्धांत क्या है?
[1] प्रलेखन को कम करना
[2] शीघ्रता से औषधि देना
[3] रोगी की ऐलर्जी की उपेक्षा करना
[4] '12 अधिकारों' का पालन करना
उत्तर: [4] '12 अधिकारों' का पालन करना
Q.15 भारत में शिशु मृत्यु का प्रमुख कारण क्या है?
[1] मस्तिष्कावरणशोथ (Meningitis)
[2] पोलियो (Polio)
[3] ज्वर (Fever)
[4] न्युमोनिया तथा अतिसार (Pneumonia and diarrhoea)
उत्तर: [4] न्युमोनिया तथा अतिसार (Pneumonia and diarrhoea)
Q.16 सुई चुभने से होने वाली चोट (injury) को रोकने के लिए, नर्स को निम्नलिखित में से क्या नहीं करना चाहिए?
[1] सुइयों को न तोड़ें और न ही मोड़ें।
[2] उपयोग की हुई सुइयों को सदैव कैप लगाकर रखें।
[3] किसी भी तीक्ष्णनुकीली सुई को नंगे हाथों से न उठाएँ।
[4] तीक्ष्ण नुकीली सुइयों को हमेशा पंचर-प्रूफ डिब्बों में ही फेंकें।
उत्तर: [2] उपयोग की हुई सुइयों को सदैव कैप लगाकर रखें।
Q.17 कांच की सिरिंजों के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे उपयुक्त निर्जमीकरण विधि है?
[1] 30 मिनट तक फिनोल में भिगोना
[2] 30 मिनट तक 60°C पर शुष्क ऊष्मा प्रदान करना
[3] 15 मिनट तक 121°C पर ऑटोक्लेव करना
[4] 10 मिनट तक उबालना
उत्तर: [3] 15 मिनट तक 121°C पर ऑटोक्लेव करना
Q.18 मनुष्यों में सामान्य आर्तव चक्र की औसत अवधि क्या है?
[1] 28 दिन
[2] 21 दिन
[3] 14 दिन
[4] 35 दिन
उत्तर: [1] 28 दिन
Q.19 कंगारू मदर केयर (kangaroo mother care) क्या है?
[1] फॉर्मूला फीडिंग की एक विधि
[2] नवजात शिशुओं को स्नान कराने के लिए एक तकनीक
[3] चिकित्सा अंतः क्षेप का एक प्रकार
[4] शिशु के साथ त्वचा से त्वचा संपर्क की विधि
उत्तर: [4] शिशु के साथ त्वचा से त्वचा संपर्क की विधि
Q.20 उप-केन्द्र में पात्र कपल रजिस्टर (couple register) को कौन मेन्टेन करता है?
[1] GNM
[2] ANM
[3] सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी
[4] स्वास्थ्य पर्यवेक्षक
उत्तर: [2] ANM
Q.21 प्रोटीन विघटन की रोकथाम के लिए इंसुलिन को किस मार्ग से कभी नहीं दिया जा सकता?
[1] मौखिक मार्ग (Oral route)
[2] अंतस्त्वक् (Intradermal)
[3] अंतःशिरा (Intravenous)
[4] अंतःपेशी (Intramuscular)
उत्तर: [1] मौखिक मार्ग (Oral route)
Q.22 रेक्टल थर्मामीटर (rectal thermometer) को विसंक्रमित करने की सबसे अच्छी विधि क्या है?
[1] साबुन और जल से साफ करना, फिर इसे ऐल्कोहॉल से विसंक्रमित करना
[2] 10 मिनट तक उबलना
[3] सादे जल से साफ करना
[4] ड्राई स्टेराइल गॉज (dry sterile gauze) से पोंछना
उत्तर: [1] साबुन और जल से साफ करना, फिर इसे ऐल्कोहॉल से विसंक्रमित करना
Q.23 नीचे दो कथन दिए गए हैं। उस विकल्प का चयन कीजिए, जो उनके बीच के संबंध को सर्वोत्तम तरीके से वर्णित करता है।
कथन ।: 1% सोडियम हाइपोक्लोराइट का उपयोग देह तरल पदार्थों (body fluids) से संदूषित पृष्ठों को विसंक्रमित करने के लिए किया जाता है।
कथन ।।: विसंक्रमण तब होता है जब सूक्ष्मजीवों के सूक्ष्मजीवी कोशिका घटक को सोडियम हाइपोक्लोराइट द्वारा ऑक्सीकृत किया जाता है।
[1] दोनों कथन सही हैं, लेकिन कथन । कथन। की सही व्याख्या नहीं है।
[2] दोनों कथन सत्य हैं. और कथन । कथन। की सही व्याख्या है।
[3] कथन। सही है, कथन ॥ गलत है।
[4] दोनों ही कथन गलत हैं।
उत्तर: [2] दोनों कथन सत्य हैं. और कथन । कथन। की सही व्याख्या है।
Q.24 परिवार के लिए विशेष आहार योजना बनाने हेतु, निम्नलिखित में से कौन-सा महत्वपूर्ण पहलू है?
[1] सस्ते खाद्य पदार्थों पर ध्यान देना
[2] परिवार के सदस्यों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं पर विचार करना
[3] प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों को बढ़ावा देना
[4] महंगे खाद्य पदार्थों पर ध्यान देना
उत्तर: [2] परिवार के सदस्यों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं पर विचार करना
Q.25 उप-केन्द्र के लिए औषध मांगपत्र (drug indent) की गणना करते समय निम्नलिखित में से कौन-सा कारक आवश्यक होता है?
[1] वाहनों की उपलब्धता
[2] कर्मचारियों का वेतन
[3] भवन क्षेत्र
[4] लक्षित जनसंख्या
उत्तर: [4] लक्षित जनसंख्या
Q.26 निम्नलिखित में से कौन-सी पाकशाला विधि, सब्जियों के पोषक मान को सर्वोत्तम रूप से परिरक्षित करती है?
[1] डीप फ्राई करना
[2] अतिरिक्त जल के साथ उबालना
[3] बार-बार गर्म करना
[4] भाप से पकाना
उत्तर: [4] भाप से पकाना
Q.27 लड़कियों के प्रथम आर्तव चक्र के प्रारंभ को क्या कहा जाता है?
[1] रजोदर्शन (menarche)
[2] रजोनिवृत्ति (menopause)
[3] रजोरोध (amenorrhea)
[4] अंडोत्सर्ग (ovulation)
उत्तर: [1] रजोदर्शन (menarche)
Q.28 निम्नलिखित में से अस्पताल द्वारा की गई कौन-सी कार्रवाई शिशु-अनुकूल अस्पताल पहल से संबंधित नीति के विरुद्ध है?
[1] आवश्यकता होने पर स्तनपान कराने के बारे में माताओं को शिक्षित करना
[2] प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा स्तनपान कराने के लिए परामर्श प्रदान करना
[3] नई माताओं को शिशु फॉर्मूला के नमूने मुफ्त में वितरित करना
[4] पहले 6 महीनों के लिए केवल स्तनपान को प्रोत्साहित करना
उत्तर: [3] नई माताओं को शिशु फॉर्मूला के नमूने मुफ्त में वितरित करना
Q.29 टीके लगाने के लिए आमतौर पर किस मार्ग (route) का उपयोग किया जाता है?
[1] अन्तःपेशी (Intramuscular)
[2] अंतः विधानी (Intrathecal)
[3] अंतर्नासा (Intranasal)
[4] अंतस्त्वक (Intradermal)
उत्तर: [1] अन्तःपेशी (Intramuscular)
Q.30 निम्नलिखित में से कौन-सा आहार, आयरन का सबसे समृद्ध स्रोत है?
[1] हरी पत्तेदार सब्जियां
[2] अंडा
[3] चावल
[4] दूध
उत्तर: [1] हरी पत्तेदार सब्जियां
Q.31 निम्नलिखित में से कौन-सी, एक मौखिक पोलियो वैक्सीन (oral polio vaccine) है?
[1] पैनेज़ा वैक्सीन (Panenza vaccine)
[2] साल्क वैक्सीन (Salk vaccine)
[3] बीसीजी वैक्सीन (BCG vaccine)
[4] सेबिन वैक्सीन (Sabin vaccine)
उत्तर: [4] सेबिन वैक्सीन (Sabin vaccine)
Q.32 निम्नलिखित में से कौन-सा वह राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जो संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए गर्भवर्ती महिलाओं को नकद प्रोत्साहन प्रदान करता है?
[1] राष्ट्रीय जनसंख्या नीति
[2] जननी सुरक्षा योजना (JSY)
[3] एकीकृत बाल विकास सेवाएं (ICDS)
[4] आयुष्मान भारत
उत्तर: [2] जननी सुरक्षा योजना (JSY)
Q.33 एक सामान्य आर्तव चक्र की औसत अवधि क्या है?
[1] 16 दिन
[2] 21 दिन
[3] 14 दिन
[4] 28 दिन
उत्तर: [4] 28 दिन
Q.34 एक ANM को 5000 की जनसंख्या की जिम्मेदारी दी जाती है। यदि प्रत्येक योग्य गर्भवती महिला को 100 आयरन-फोलिक एसिड (IFA) टेबलेट की आवश्यकता है तथा गर्भवती महिलाओं की अनुमानित संख्या 100 प्रति वर्ष है, तो वार्षिक रूप से कितनी IFA टेबलेट दी जानी चाहिए?
[1] 1000
[2] 20,000
[3] 10,000
[4] 5000
उत्तर: [3] 10,000
Q.35 निम्नलिखित में से कौन-सा संवेगात्मक परिवर्तन, किशोरावस्था के दौरान बालक और बालिकाओं दोनों में सर्वाधिक देखा जाता है?
[1] समकक्ष की राय के प्रति उदासीनता
[2] संतोष की भावना में वृद्धि
[3] मूड स्विंग्स (Mood swings) और संवेगात्मक संवेदिता
[4] संवेगात्मक स्थिरता और परिपक्वता
उत्तर: [3] मूड स्विंग्स (Mood swings) और संवेगात्मक संवेदिता
Q.36 निम्नलिखित में से कौन-सा, असंक्रामक रोग का एक उदाहरण है?
[1] क्षयरोग
[2] खसरा
[3] कोविड-19
[4] मधुमेह
उत्तर: [4] मधुमेह
Q.37 निम्नलिखित में से कौन-सी विधि पुनः प्रयोज्य शल्य चिकित्सा उपकरणों के लिए निर्जर्मीकरण की सबसे प्रभावी विधि है?
[1] 0.5% ब्लीच में भिगोना
[2] दाब के अंतर्गत 121°C पर ऑटोक्लेविग
[3] डिटर्जेंट से सफाई और शुष्कन
[4] 20 मिनट तक उबालना
उत्तर: [2] दाब के अंतर्गत 121°C पर ऑटोक्लेविग
Q.38 गर्भावस्था का सामान्य प्रारंभिक संकेत क्या है?
[1] भूख बढ़ना
[2] बार-बार मूत्रण
[3] प्रातः वमन
[4] भूख में कमी
उत्तर: [3] प्रातः वमन
Q.39 माइक्रोवेव कुकिंग के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वाधिक सही है?
[1] इससे ऊष्मा अस्थिर विटामिनों का अधिकतम भंजन होता है।
[2] यह विद्युत-चुम्बकीय तरंगों का उपयोग करता है जो जल के अणुओं को प्रक्षोभित (agitate) करता है, जिससे ऊष्मा उत्पन्न होती है।
[3] यह पनुस्तापन (reheating) भोजन के लिए उपयुक्त नहीं है।
[4] यह भोजन को केवल बाहर से अन्दर की ओर पकाता है।
उत्तर: [2] यह विद्युत-चुम्बकीय तरंगों का उपयोग करता है जो जल के अणुओं को प्रक्षोभित (agitate) करता है, जिससे ऊष्मा उत्पन्न होती है।
Q.40 रक्तस्रवण की प्रवृत्ति _______ का अधिक सामान्य लक्षण है।
[1] श्वेताणु बहुलता (leucocytosis)
[2] बिबाणु बहुलता (thrombocytosis)
[3] श्वेताणु अल्पता (leucopenia)
[4] बिंबाणु अल्पता (thrombocytopenia)
उत्तर: [4] बिंबाणु अल्पता (thrombocytopenia)
Q.41 IM रूट (IM route) में औषधि को _______ में इंजेक्ट किया जाता है।
[1] शिरा
[2] पेशी
[3] आमाशय
[4] त्वचा
उत्तर: [2] पेशी
Q.42 ग्रामीण भारत में निम्नलिखित में से कौन-सी एक प्रमुख सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या है?
[1] कुपोषण तथा संचारी रोग (Malnutrition and communicable diseases)
[2] दात्रकोशिका अरक्तता (Sickle cell anaemia)
[3] हृदृपेशी विकृति (Cardiomyopathy)
[4] थायरॉइड रोग (Thyroid disease)
उत्तर: [1] कुपोषण तथा संचारी रोग (Malnutrition and communicable diseases)
Q.43 समुदाय में टीकाकरण रजिस्टर का अद्यतन (मेंटेन) किसके द्वारा किया जाता है?
[1] जिला स्वास्थ्य अधिकारी
[2] सहायक नर्स
[3] BPHC में कायचिकित्सक
[4] सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता
उत्तर: [2] सहायक नर्स
Q.44 निम्नलिखित में से कौन-सी, निर्जर्मीकरण की एक सामान्य विधि नहीं है?
[1] ऑटोक्लेवन
[2] 5 मिनट के लिए 50 डिग्री सेल्सियस पर कथन
[3] तप्त वायु अवन
[4] रासायनिक विसंक्रमण
उत्तर: [2] 5 मिनट के लिए 50 डिग्री सेल्सियस पर कथन
Q.45 विटामिन A की कमी से _______ होता है।
[1] रिकेट्स (rickets)
[2] बेरी-बेरी (beriberi)
[3] स्कर्वी (scurvy)
[4] रतौंधी (night blindness)
उत्तर: [4] रतौंधी (night blindness)
Q.46 किसी ANM को विशेष रूप से स्तनपान के दौरान स्तन अतिपूरण की शिकायत करने वाली माता की किस प्रकार देखभाल करनी चाहिए?
[1] स्तनों को आराम देने के लिए बोतल से दूध पिलाकर
[2] तत्काल स्तनपान बंद कराकर
[3] स्तनपान के लिए प्रोत्साहित करके और स्तनपान कराने से पूर्व गर्म सिकाई करके
[4] केवल कोल्ड पैक लगाकर
उत्तर: [3] स्तनपान के लिए प्रोत्साहित करके और स्तनपान कराने से पूर्व गर्म सिकाई करके
Q.47 निम्नलिखित में से कौन-सा सामान्यतः सामुदायिक आवश्यकताओं के आकलन में एक टूल के रूप में उपयोग किया जाता है?
[1] सर्जिकल ऑडिट
[2] समूह चर्चाओं पर ध्यान केंद्रित करना
[3] MRI स्कैन
[4] रक्त परीक्षण
उत्तर: [2] समूह चर्चाओं पर ध्यान केंद्रित करना
Q.48 निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प, खाद्य अपमिश्रण को सर्वोत्तम रूप से परिभाषित करता है?
[1] संवर्धन हेतु भोजन में पोषक तत्वों की कोई भी मात्रा मिलाना
[2] जैविक खेती के तरीकों का कोई भी उपयोग
[3] 6 महीने से अधिक समय तक परिरक्षित कोई भी भोज्य पदार्थ
[4] किसी भोज्य घटक का प्रतिस्थापन या निष्कासन जिससे उसकी गुणवत्ता या सुरक्षा कम हो जाती है
उत्तर: [4] किसी भोज्य घटक का प्रतिस्थापन या निष्कासन जिससे उसकी गुणवत्ता या सुरक्षा कम हो जाती है
Q.49 भारत के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) में, ग्रामीण समुदायों में टीकाकरण के लिए मुख्य रूप से कौन-सा स्वास्थ्य कार्यकर्ता उत्तरदायी है?
[1] आशा (ASHA) कार्यकर्ता
[2] सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी
[3] सहायक नर्स मिडवाइफ
[4] आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
उत्तर: [3] सहायक नर्स मिडवाइफ
Q.50 आशा (ASHA) कार्यकर्ता निम्नलिखित में से किस कार्यक्रम से जुड़ी हैं?
[1] आयुष्मान भारत
[2] NHM/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
[3] प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
[4] स्वच्छ भारत अभियान
उत्तर: [2] NHM/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
Q.51 प्रभावी स्वास्थ्य शिक्षा योजना के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा आवश्यक नहीं है?
[1] सामुदायिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं का निर्धारण
[2] स्पष्ट रूप से परिभाषित उद्देश्य
[3] शिक्षण सहाय यंत्र और संसाधनों की उपलब्धता
[4] स्वास्थ्य शिक्षक की व्यक्तिगत अभिरुचि
उत्तर: [4] स्वास्थ्य शिक्षक की व्यक्तिगत अभिरुचि
Q.52 औषधि देने के संदर्भ में, HS का अर्थ निम्नलिखित में से क्या है?
[1] नाश्ते से पहले
[2] नाश्ते के बाद
[3] सुबह जल्दी
[4] सोने के समय
उत्तर: [4] सोने के समय
Q.53 निम्नलिखित में से कौन-सा, बेबी फ्रेंडली हॉस्पिटल इनिशिएटिव (BFHI) का एक प्रमुख चरण है?
[1] निःशुल्क शिशु फार्मूला नमूने वितरित करना।
[2] प्रसव के बाद माता और शिशु को अलग रखना।
[3] दूध का स्राव शुरू होने तक स्तनपान में देरी करना।
[4] जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करना।
उत्तर: [4] जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करना।
Q.54 निम्नलिखित में से कौन-सा बच्चों में वृद्धि विकास का प्रमुख संकेतक है?
[1] अकादमिक प्रदर्शन
[2] केवल सामाजिक कौशल
[3] बुद्धि और लग्थि
[4] भार और ऊंचाई
उत्तर: [4] भार और ऊंचाई
Q.55 मनोदशा में उतार-चढ़ाव, दुश्चिंता, अवसाद और पहचान अन्वेषण जैसे भावनात्मक परिवर्तन किस आयु में देखे जाते हैं?
[1] शैशवावस्था (infancy age)
[2] पूर्व-विद्यालय आयु (pre-school age)
[3] किशोरावस्था (adolescence)
[4] टॉडलर (toddler)
उत्तर: [3] किशोरावस्था (adolescence)
Q.56 सामुदायिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं के आकलन सर्वेक्षण की योजना बनाते समय सबसे पहले कौन-सा चरण आता है?
[1] उद्देश्यों की पहचान करना और लक्षित जनसंख्या को परिभाषित करना
[2] परिणामों का मूल्यांकन करना
[3] आंकड़ा संग्रहण
[4] सामुदायिक अंतःक्षेप
उत्तर: [1] उद्देश्यों की पहचान करना और लक्षित जनसंख्या को परिभाषित करना
Q.57 _______ के दौरान प्रातः अस्वस्थता सबसे सामान्य है।
[1] तीसरे त्रिमास
[2] प्रसव के बाद
[3] पहले त्रिमास
[4] दूसरे त्रिमास
उत्तर: [3] पहले त्रिमास
Q.58 रोपण और गर्भ विकास के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा मादा जनन अंग उत्तरदायी है?
[1] योनि
[2] अंडाशय
[3] डिंबवाहिनी नली
[4] गर्भाशय
उत्तर: [4] गर्भाशय
Q.59 मृदा-संचारित कृमि (helminth) संक्रमण के चक्र को तोड़ने का सर्वाधिक प्रभावी तरीका निम्नलिखित में से क्या है?
[1] स्वच्छ शौचालयों का उपयोग और मल का उचित निपटान
[2] पेयजल को उबालना
[3] बाहर खेलने से बचना
[4] मिठाइयों और जंक फूड से बचना
उत्तर: [1] स्वच्छ शौचालयों का उपयोग और मल का उचित निपटान
Q.60 सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग में होम विजिटिंग का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
[1] आपातकालीन चिकित्सालय देखरेख प्रदान करना
[2] अपने परिवेश में परिवार के स्वास्थ्य का आकलन तथा सुधार करना
[3] निःशुल्क भोजन वितरित करना
[4] केवल बाल देखरेख के संबंध में सिखाना
उत्तर: [2] अपने परिवेश में परिवार के स्वास्थ्य का आकलन तथा सुधार करना
इस ओरिजिनल पेपर में किन टॉपिक्स से सवाल पूछे गए हैं?
इस 60 प्रश्नों वाले महत्वपूर्ण प्रश्नपत्र का गहराई से विश्लेषण करने पर पता चलता है कि आयोग का सबसे ज्यादा फोकस 'बेसिक नर्सिंग केयर' और 'संक्रमण नियंत्रण' पर होता है। इस पेपर में आपको निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों के सवाल मिलेंगे:
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (MCH): सगर्भता के संभावित लक्षण (चैडविक लक्षण), पूर्ण-अवधि सगर्भता का समय (40 सप्ताह), मातृ मृत्यु का सबसे बड़ा कारण (प्रसवोत्तर रक्तस्राव - PPH) और कंगारू मदर केयर (KMC) की त्वचा-से-त्वचा संपर्क विधि।
संक्रमण नियंत्रण (Infection Control): रोगी के संपर्क में आने से पहले और बाद में हाथ धोने के नियम, कांच की सिरिंजों को ऑटोक्लेव (15 मिनट तक 121°C पर) करने की विधि, और सुई चुभने की चोट (Needle-stick injury) से बचने के उपाय।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम: संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने वाली जननी सुरक्षा योजना (JSY), विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत), और शिशु-अनुकूल अस्पताल पहल (जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान)।
पोषण और रोग (Nutrition & Diseases): हरी पत्तेदार सब्जियों में आयरन की प्रचुरता, विटामिन A की कमी से होने वाली रतौंधी, और भारत में शिशु मृत्यु का प्रमुख कारण (निमोनिया तथा अतिसार)।
Urega Classes - आपकी सफलता का सच्चा साथी
हमारा उद्देश्य सिर्फ आपको प्रश्न देना नहीं है, बल्कि उनके पीछे का पूरा कॉन्सेप्ट समझाना है:
Full Live Video Solution: अगर आपको किसी भी प्रश्न में डाउट है, तो हमारे YouTube Channel 'Urega classes' पर आएं। वहाँ हमारे विशेषज्ञ शिक्षकों ने इस पूरे पेपर का बहुत ही सरल भाषा में लाइव विश्लेषण (Live Analysis) किया है। चैनल को अभी सब्सक्राइब करें!
Download Free PDF: चलते-फिरते या ड्यूटी के समय रिवीजन करने के लिए आप इस पूरे ओरिजिनल पेपर की PDF फाइल, आंसर-की (Answer Key) के साथ हमारे Telegram Channel से एकदम मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं। टेलीग्राम पर 'Urega Classes' सर्च करें और ग्रुप से जुड़ें
।

0 Comments