Q.1 खाद्य निषेध क्या है?
[1] खाद्य एलर्जी
[2] भोजन तैयार करने की एक विधि
[3] एक प्रकार का पोषक तत्वों से भरपूर भोजन
[4] सांस्कृतिक और सामाजिक मान्यताओं के आधार पर कुछ खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध
उत्तर: [4] सांस्कृतिक और सामाजिक मान्यताओं के आधार पर कुछ खाद्य पदार्थों पर प्रतिबंध
Q.2 औषधि देने के किस मार्ग में औषधियों को सीधे रुधिर वाहिका प्रणाली में इंजेक्ट किया जाता है?
[1] अंतः मेरूनाल मार्ग (Intrathecal route)
[2] अंतःपेशीय मार्ग (Intramuscular route)
[3] अंतरक्षि मार्ग (Intraocular route)
[4] अंतःशिरा मार्ग (Intravenous route)
उत्तर: [4] अंतःशिरा मार्ग (Intravenous route)
Q.3 आर्तव चक्र के दौरान अंडोत्सर्ग के लिए कौन-सा हॉर्मोन मुख्य रूप से उत्तरदायी होता है?
[1] एस्ट्रोजन
[2] पुटिकाउद्दीपक हॉर्मोन (FSH)
[3] प्रोजेस्टेरोन
[4] ल्यूटीनकारी हॉर्मोन (LH)
उत्तर: [4] ल्यूटीनकारी हॉर्मोन (LH)
Q.4 अफीमसम विषाक्तता (opioid poisoning) के लिए ऐंटिडोट क्या है?
[1] नालोक्सोन (Naloxone)
[2] एलेंड्रोनेट (Alendronate)
[3] वाल्सार्टन (Valsartan)
[4] साइक्लोस्पोरिन (Cyclosporine)
उत्तर: [1] नालोक्सोन (Naloxone)
Q.5 भारत में अरक्तता (anaemia) का सबसे सामान्य कारण _______ है।
[1] विटामिन-A न्यूनता (vitamin-A deficiency)
[2] आयरन न्यूनता (Iron deficiency)
[3] कैल्शियम न्यूनता (calcium deficiency)
[4] प्रोटीन न्यूनता (protein deficiency)
उत्तर: [2] आयरन न्यूनता (Iron deficiency)
Q.6 भारत में पेंटावेलेंट वैक्सीन (Pentavalent vaccine) के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
[1] यह डिप्थीरिया, पटुसिस, टिटेनस, हेपेटाइटिस B और Hib से सुरक्षित रखता है।
[2] यह डिप्थीरिया, टिटेनस, पोलियो, हेपेटाइटिस B और खसरा से सुरक्षित रखता है।
[3] यह BCG और OPV टीकों को प्रतिस्थापित करता है।
[4] यह जन्म के समय BCG के साथ दिया जाता है।
उत्तर: [1] यह डिप्थीरिया, पटुसिस, टिटेनस, हेपेटाइटिस B और Hib से सुरक्षित रखता है।
Q.7 निम्नलिखित में से कौन-सा अनन्य स्तनपान (exclusive breast feeding) का एक लाभ है?
[1] शिशु के लिए आदर्श पोषण प्रदान करता है
[2] प्रतिरक्षा को मजबूत करता है और संक्रमण से बचाता है
[3] माँ और शिशु के बीच संबंध को बढ़ावा देता है
[4] सभी आनुवंशिक विकारों को रोकता है
उत्तर: [2] प्रतिरक्षा को मजबूत करता है और संक्रमण से बचाता है
Q.8 उप-केंद्र क्षेत्रों में आउटरीच क्लीनिक (outreach clinic) संचालित करने के लिए मुख्यतः कौन-सा स्वास्थ्य देखभाल कर्मी जिम्मेदार होता है?
[1] आशा (ASHA)
[2] चिकित्सा अधिकारी (Medical Officer)
[3] प्रयोगशाला तकनीशियन (Lab Technician)
[4] एएनएम (ANM)
उत्तर: [4] एएनएम (ANM)
Q.9 औषधियों का उचित भंडारण क्यों महत्वपूर्ण है?
[1] शेल्फ आयु में वृद्धि करने के लिए
[2] उनकी प्रभाविता में वृद्धि करने के लिए
[3] लागत कम करने के लिए
[4] उनकी क्षमता बनाए रखने के लिए
उत्तर: [4] उनकी क्षमता बनाए रखने के लिए
Q.10 निम्नलिखित में से कौन-सा ऐसा ज्वर है जिसमें तापमान में उतार-चढ़ाव होता है परंतु यह कभी भी सामान्य पर वापस नहीं आता है?
[1] अल्पविसग्री ज्वर (Remittent fever)
[2] सतत ज्वर (Continuous fever)
[3] पुनरावर्ती ज्वर (Relapsing fever)
[4] सविरामी ज्वर (Intermittent fever)
उत्तर: [1] अल्पविसग्री ज्वर (Remittent fever)
Youtube channal solution
Q.11 रजोनिवृत्युत्तर महिलाओं (post-menopausal women) के लिए अस्थिसुषिरता (osteoporosis) की रोकथाम हेतु किस आहार संशोधन की अनुशंसा की जाती है?
[1] निम्न-आयरन वाले आहार
[2] कैल्शियम और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ
[3] उच्च-वसा, उच्च-शर्करा
[4] उच्च प्रोटीन, निम्न-कैल्शियम
उत्तर: [2] कैल्शियम और विटामिन से भरपूर खाद्य पदार्थ
Q.12 निम्नलिखित में से कौन-सा इंजेक्शन सुरक्षा का एक प्रमुख पहलू है?
[1] हर बार मानक सावधानी का पालन न करना
[2] तीक्ष्ण वस्तुओं के उचित निपटान को अनदेखा करना
[3] साबुन और जल से साफ करने के बाद सिरिंज का फिर से उपयोग करना
[4] हर बार निर्जर्म सिरिज का उपयोग करना
उत्तर: [4] हर बार निर्जर्म सिरिज का उपयोग करना
Q.13 महिलाओं में पोषण संबंधी अरक्तता का सबसे आम कारण किस पोषक तत्व की न्यूनता है?
[1] फोलिक अम्ल (Folic Acid)
[2] आयरन (Iron)
[3] जिंक (Zinc)
[4] कैल्सियम (Calcium)
उत्तर: [2] आयरन (Iron)
Q.14 संक्रमण की रोकथाम के लिए WHO द्वारा अनुशंसित मानक सुरक्षा उपायों में, निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सम्मिलित है?
[1] संक्रमण के प्रकार का पता लगाने के लिए तत्काल जांच कराना
[2] हाथों की स्वच्छता और व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों का उपयोग
[3] शल्य चिकित्सा उपकरणों को सप्ताह में एक बार रोगाणुरहित करना
[4] निदान की उपेक्षा करते हुए सभी रोगियों को अलग रखा जाए
उत्तर: [2] हाथों की स्वच्छता और व्यक्तिगत सुरक्षा उपायों का उपयोग
Q.15 स्कूलों में मध्याह्न भोजन (mid-day meal) कार्यक्रम का उद्देश्य _______ की रोकथाम करना है।
[1] विटामिन विषालुता
[2] बच्चों में कुपोषण
[3] स्थूलता
[4] नेत्र समस्याओं
उत्तर: [2] बच्चों में कुपोषण
Q.16 नवजात शिशु के तापमान को मैन्टेन करने के लिए, निम्नलिखित में से कौन-सी विधि है?
[1] गर्म जल से स्नान कराना
[2] गर्म संपीड़न द्वारा
[3] त्वचा से त्वचा का संपर्क
[4] बच्चे को नग्न रखना
उत्तर: [3] त्वचा से त्वचा का संपर्क
Q.17 सामुदायिक स्वास्थ्य अभ्यास में ANM कार्यकर्ताओं के गृह भेंट (home visiting) करने का प्राथमिक उद्देश्य क्या है?
[1] सार्वजनिक स्वास्थ्य कानूनों को लागू करना
[2] स्वास्थ्य शिक्षा और सहायता प्रदान करना
[3] शोथ के लिए सर्वेक्षण करना
[4] चिकित्सा उपचार प्रदान करना
उत्तर: [2] स्वास्थ्य शिक्षा और सहायता प्रदान करना
Q.18 ज्वर और बदन दर्द (body ache) के लिए सामान्यतः उपयोग की जाने वाली औषधि निम्नलिखित में से क्या है?
[1] एमोक्सिसिलिन (Amoxicillin)
[2] सेटिरिज़िन (Cetirizine)
[3] सल्बुटामॉल (Salbutamol)
[4] पैरासिटामॉल (Paracetamol)
उत्तर: [4] पैरासिटामॉल (Paracetamol)
Q.19 जठर-ग्रासनली प्रतिवाह रोग (gastroesophageal reflux disease) के लिए कौन-सी सर्जरी बेहतर है?
[1] रोक्स-एन-वाई गैस्ट्रिक बाईपास (Roux-en-Y gastric bypass)
[2] कैल्डवेल ल्यूक ऑपरेशन (Caldwell Luc operation)
[3] डुहामेल सर्जरी (Duhamel surgery)
[4] निसेन फंडोप्लीकेशन (Nissen fundoplication)
उत्तर: [4] निसेन फंडोप्लीकेशन (Nissen fundoplication)
Q.20 प्रसव के प्रथम चरण के दौरान देखभाल का प्राथमिक केंद्रबिन्दु क्या होता है?
[1] वेदना की औषधि देना
[2] गर्भ के हृदय गति दर और मातृक जीवन चिह्नों की निगरानी करना
[3] सिजेरियन छेदन की तैयारी करना
[4] माँ को पुश करने के लिए प्रोत्साहित करना
उत्तर: [2] गर्भ के हृदय गति दर और मातृक जीवन चिह्नों की निगरानी करना
All Answer Key pdf Downlode uregaclasses.in
Q.21 एक स्कूल नर्स ने एक बच्चे को पांडुरता, चम्मच जैसे नाखून (दर्वीनख) और थकान की शिकायत के साथ देखा। किस स्क्रीनिंग टेस्ट को प्राथमिकता दी जानी चाहिए?
[1] हीमोग्लोबिन आकलन (Hemoglobin estimation)
[2] यादृच्छिक रुधिर शर्करा (Random blood sugar)
[3] परजीवियों के लिए मल परीक्षा (Stool examination for parasites)
[4] मान्टू परीक्षण (Mantoux test)
उत्तर: [1] हीमोग्लोबिन आकलन (Hemoglobin estimation)
Q.22 निम्नलिखित में से कौन-सा, जीवित तनूकृत वैक्सीन (live attenuated vaccine) का उदाहरण है?
[1] इन्फ्लूएंजा (निष्क्रियकृत)
[2] पोलियो (OPV)
[3] डिप्थीरिया टॉक्सॉइड
[4] टेटेनस टॉक्सॉइड
उत्तर: [2] पोलियो (OPV)
Q.23 निम्नलिखित में से कौन-सा शिशु अनुकूल अस्पताल पहल का प्रमुख पहलू है?
[1] जन्म के बाद माँ और बच्चे को अलग करना
[2] जल्दी त्वचा से त्वचा के संपर्क को प्रोत्साहित करना
[3] स्तनपान समर्थन को सीमित करना
[4] मुफ्त फॉर्मूला नमूने प्रदान करना
उत्तर: [2] जल्दी त्वचा से त्वचा के संपर्क को प्रोत्साहित करना
Q.24 ऊपरी श्वसन पथ संक्रमण (upper respiratory tract infection) के प्रसार के निवारण के किस स्तर के लिए फेस मास्क का उपयोग किया जाता है?
[1] आहा निवारण (Primordial prevention)
[2] प्राथमिक निवारण (Primary prevention)
[3] तृतीयक निवारण (Tertiary prevention)
[4] द्वितीयक निवारण (Secondary prevention)
उत्तर: [2] प्राथमिक निवारण (Primary prevention)
Q.25 निम्नलिखित में से कौन-सा अभ्यास शौचालय प्रशिक्षण के दौरान बच्चों की संवेगात्मक आवश्यकताओं का सर्वोत्तम समर्थन करता है?
[1] दुर्घटनाओं के लिए बच्चे को दंडित करना
[2] सकारात्मक प्रकलन और प्रोत्साहन प्रदान करना
[3] बच्चे के चल सकने से पहले ही प्रशिक्षण शुरू करना
[4] बच्चे की ज़रूरतों को बताने के प्रयासों को अनदेखा करना
उत्तर: [2] सकारात्मक प्रकलन और प्रोत्साहन प्रदान करना
Q.26 खाद्य परिरक्षण के लिए प्रयुक्त की जाने वाली सामान्य घरेलू विधि निम्नलिखित में से कौन-सी है?
[1] पाश्चरीकरण
[2] गामा किरणन
[3] पराबैंगनी विकिरण
[4] लवणन और शुष्कन
उत्तर: [4] लवणन और शुष्कन
Q.27 निम्न आय वाले परिवार के लिए आहार योजना बनाते समय, पोषण संबंधी पर्याप्तता सुनिश्चित करने हेतु सबसे महत्वपूर्ण रणनीति क्या है?
[1] आयातित वस्तुओं को बहुमात्रा में खरीदना
[2] सभी वसा और तेलों से बचना
[3] केवल फोर्टिफाइड पैकेज्ड उत्पादों का चयन करना
[4] स्थानीय रूप से उपलब्ध, मौसमी और किफायती पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का उपयोग करना
उत्तर: [4] स्थानीय रूप से उपलब्ध, मौसमी और किफायती पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का उपयोग करना
Q.28 होम विजिट (home visit) के दौरान एक नर्स को किस सिद्धांत का पालन करना चाहिए?
[1] जब तक पूछा न जाए, स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर चर्चा करने से बचना
[2] बिना किसी पूर्व योजना के विजिट करना
[3] केवल रोगी पर ध्यान देना, परिवार के सदस्यों पर नहीं
[4] गोपनीयता बनाए रखना तथा सांस्कृतिक प्रथाओं का सम्मान करना
उत्तर: [4] गोपनीयता बनाए रखना तथा सांस्कृतिक प्रथाओं का सम्मान करना
Q.29 निम्नलिखित में से कौन-सा मनोसामाजिक कारक बच्चे के संवेगात्मक विकास को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है?
[1] सक्रिय विद्यालय भागीदारी
[2] सुसंगत दैनिक दिनचर्या
[3] चिरकारी पारिवारिक संघर्ष का अनावरण
[4] गर्मजोशी और सहायक पालन-पोषण
उत्तर: [3] चिरकारी पारिवारिक संघर्ष का अनावरण
Q.30 एक सामुदायिक दौरे में, एक CHN एक वयस्क का TPR ले रहा है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक वयस्क का सामान्य श्वसन स्तर है?
[1] 10-12 श्वास/मिनट
[2] 20-25 श्वास/मिनट
[3] 12-18 श्वास/मिनट
[4] 25-30 श्वास/मिनट
उत्तर: [3] 12-18 श्वास/मिनट
Q.31 देखभालकर्ता, अक्षम व्यक्तियों की सहायता किस प्रकार कर सकते हैं?
[1] उनके लिए हर संभव प्रयास करके
[2] पूर्णतः चिकित्सा उपचार पर केंद्रित होकर
[3] स्वतंत्रता को बढ़ावा देकर और आवश्यक सहायता प्रदान करके
[4] उनकी आवश्यकताओं की नियमित रूप से उपेक्षा करके
उत्तर: [3] स्वतंत्रता को बढ़ावा देकर और आवश्यक सहायता प्रदान करके
Q.32 अंडोत्सर्ग (Ovulation) सामान्यतः _______ के आसपास होता है।
[1] आर्तव चक्र के 14वें दिन
[2] आर्तव चक्र के 18वें दिन
[3] आर्तव चक्र के 7वें दिन
[4] आर्तव चक्र के 21 वें दिन
उत्तर: [1] आर्तव चक्र के 14वें दिन
Q.33 जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु के शरीर का तापमान बनाए रखने का सर्वोत्तम तरीका क्या है?
[1] नवजात शिशु को रेडिएंट वार्मर के नीचे रखना
[2] वर्निवस को साफ करने के लिए जल्दी स्नान कराना
[3] शिशु को सुखाना और माता के साथ त्वचा से त्वचा संपर्क को प्रोत्साहित करना
[4] नवजात शिशु को स्नान कराने में 24 घंटे की देरी करना
उत्तर: [3] शिशु को सुखाना और माता के साथ त्वचा से त्वचा संपर्क को प्रोत्साहित करना
Q.34 उपयोग की गई सिरिंजों के निपटान से पहले उन्हें विसंक्रमित करने के लिए किस रासायन का उपयोग किया जाता है?
[1] नल का जल (tap water)
[2] लवण जल (saline water)
[3] 0.5% क्लोरीन विलयन (0.5% chlorine solution)
[4] बेन्जॉइन विलयन (benzoin solution)
उत्तर: [3] 0.5% क्लोरीन विलयन (0.5% chlorine solution)
Q.35 स्वास्थ्य शिक्षा गतिविधियों की योजना बनाने में प्रथम चरण कौन-सा है?
[1] लक्ष्य निर्धारित करना
[2] शिक्षण विधियों का चयन करना
[3] लक्षित रोगियों की पहचान करना
[4] परिणामों का मूल्यांकन करना
उत्तर: [1] लक्ष्य निर्धारित करना
Q.36 रक्त का स्थानांतरण करते समय सबसे महत्वपूर्ण सार्वभौमिक सावधानी क्या है?
[1] टोपी और गाउन (cap and gown) पहनना
[2] केवल फेस शील्ड का उपयोग करना
[3] हाथों की स्वच्छता और दस्ताने पहनना
[4] शू कवर और फेस शील्ड (shoe covers and face shield) पहनना
उत्तर: [3] हाथों की स्वच्छता और दस्ताने पहनना
Q.37 अपस्तन्य (weaning) किस आयु में शुरू किया जाना चाहिए?
[1] 1-3 माह की आयु
[2] लगभग 6 माह की आयु
[3] 2 वर्ष की आयु
[4] 1 वर्ष की आयु
उत्तर: [2] लगभग 6 माह की आयु
Q.38 शिशु के आहार में ठोस आहार शामिल करना प्रारम्भ करने को क्या कहते हैं?
[1] अपस्तन्य (weaning)
[2] चूषण (sucking)
[3] रूटिंग (rooting)
[4] अनन्य स्तनपान (exclusive breastfeeding)
उत्तर: [1] अपस्तन्य (weaning)
Q.39 किसी रोगी को कोई भी औषधि देने से पूर्व, प्रथम एवं सर्वाधिक महत्वपूर्ण सिद्धांत क्या है?
[1] कमरे का तापमान चेक करना
[2] रोगी को लेटने के लिए कहना
[3] सही रोगी और सही औषधि की पुष्टि करना
[4] औषधि रंगीन होना सुनिश्चित करना
उत्तर: [3] सही रोगी और सही औषधि की पुष्टि करना
Q.40 निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रामीण भारत में एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है?
[1] मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के खराब परिणाम
[2] कुपोषण और संक्रामक रोग (जैसे यक्ष्मा, मलेरिया)
[3] अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवा कार्यबल की उपलब्धता
[4] शुद्ध पेयजल तक सीमित पहुंच
उत्तर: [2] कुपोषण और संक्रामक रोग (जैसे यक्ष्मा, मलेरिया)
Telegram uregaclasses pdf and answer key
Q.41 रागी (finger millet) किस पोषक तत्व का समृद्ध स्रोत होता है?
[1] कैल्शियम
[2] विटामिन A
[3] आयरन
[4] विटामिन C
उत्तर: [1] कैल्शियम
Q.42 उपकेंद्र के कार्यों में, _______ शामिल हैं।
[1] विशेष सर्जरी
[2] परिवार नियोजन और प्रतिरक्षीकरण
[3] जिला स्तरीय अस्पताल का प्रबंधन
[4] भर्ती रोगियों की देखभाल
उत्तर: [2] परिवार नियोजन और प्रतिरक्षीकरण
Q.43 तीव्र श्वसन रोगों को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को वितरित औषधि किट में कौन-सी औषधि दी जाती है?
[1] स्ट्रेप्टोमाइसिन (Streptomycin)
[2] ब्रोंकोडायलेटर (Bronchodilator)
[3] कैनेमायसिन (Kanamycin)
[4] कोट्रिमोक्साज़ोल (Cotrimoxazole)
उत्तर: [4] कोट्रिमोक्साज़ोल (Cotrimoxazole)
Q.44 निम्नलिखित में से कौन-सा स्वास्थ्य शिक्षा में आवश्यकता निर्धारण का महत्व नहीं है?
[1] मुख्य रूप से स्वास्थ्य शिक्षक के व्यक्तिगत हितों पर ध्यान केंद्रित करना
[2] शिक्षण विधियों और सामग्रियों का उचित चयन सुनिश्चित करना
[3] यथार्थवादी और प्रासंगिक उद्देश्य निर्धारित करने में मार्गदर्शन करना
[4] सामुदायिक स्वास्थ्य समस्याओं और प्राथमिकताओं की पहचान करने में मदद करना
उत्तर: [1] मुख्य रूप से स्वास्थ्य शिक्षक के व्यक्तिगत हितों पर ध्यान केंद्रित करना
Q.45 मानव भ्रूण विकास की मोरूला अवस्था में, भ्रूण में प्रायः कितनी कोशिकाएं होती हैं?
[1] 18-32
[2] 8-16
[3] 64-100
[4] 2-4
उत्तर: [2] 8-16
Q.46 किशोरियों के स्वास्थ्य को सहयोग देने में ANM की क्या भूमिका होती है?
[1] केवल औषध निर्देशन
[2] केवल शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करना
[3] स्वास्थ्य शिक्षा और परामर्श प्रदान करना
[4] मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को अनदेखा करना
उत्तर: [3] स्वास्थ्य शिक्षा और परामर्श प्रदान करना
Q.47 निम्नलिखित में से कौन-सा, किसी स्वास्थ्य केंद्र में लॉजिस्टिक्स प्रबंधन की दक्षता का मूल्यांकन करने के लिए एक प्रमुख संकेतक है?
[1] स्टॉकआउट के बिना उपलब्ध आवश्यक औषधियों का प्रतिशत
[2] किए गए प्रसवों की संख्या
[3] प्रतिदिन बाह्य रोगियों की संख्या
[4] रेफर किए गए मामलों की संख्या
उत्तर: [1] स्टॉकआउट के बिना उपलब्ध आवश्यक औषधियों का प्रतिशत
Q.48 निम्नलिखित में से कौन-सा, संचारी रोगों के प्राथमिक रोकथाम का उदाहरण है?
[1] HIV के लिए सामूहिक जाँच (mass screening)
[2] पोलियो से प्रभावित बच्चों का पुनर्वास
[3] मलेरिया के लिए रसायन-रोगनिरोध (chemoprophylaxis)
[4] खसरे (measles) के मामलों का अस्पताल में पृथक्करण
उत्तर: [3] मलेरिया के लिए रसायन-रोगनिरोध (chemoprophylaxis)
Q.49 स्वास्थ्य देखभाल सेटिंग्स में पुनः प्रयोज्य सिरिंजों और सुइयों को विसंक्रमित करने के लिए अनुशंसित विधि कौन-सी है?
[1] पूरी रात ऐल्कोहल में रखना
[2] 15-20 मिनट के लिए 121°C पर वाष्पदाबी विसंक्रमण करना
[3] साधारण जल से धोना
[4] 5 मिनट के लिए उबालना
उत्तर: [2] 15-20 मिनट के लिए 121°C पर वाष्पदाबी विसंक्रमण करना
Q.50 सगर्भता के दौरान चैडविक लक्षण (Chadwick's sign) निम्नलिखित में से किसको संदर्भित करता है?
[1] सगर्भता के प्रारंभिक चरण में विशेषतः प्रथम त्रिमास के दौरान वमन के साथ या उसके बिना मतली होना
[2] सगर्भता के दौरान उदर, स्तन, ऊरू और नितंबों पर सामान्यतः दिखाई देने वाले स्ट्रेच मार्क (stretch marks) का रंग लाल और बैंगनी होना
[3] आरंभिक सगर्भता में रक्त प्रवाह बढ़ने के कारण भग (vulva), योनि और गर्भाशयग्रीवा का रंग नीला या बैंगनी होना
[4] सगर्भता के दौरान अत्यधिक मतली और वमन से इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलित होना
उत्तर: [3] आरंभिक सगर्भता में रक्त प्रवाह बढ़ने के कारण भग (vulva), योनि और गर्भाशयग्रीवा का रंग नीला या बैंगनी होना
Q.51 निम्नलिखित में से किस रोग में संपर्क पृथक्करण (contact isolation) की आवश्यकता होती है?
[1] ट्यूबरकुलोसिस (Tuberculosis)
[2] चिकनपॉक्स (Chickenpox)
[3] स्केबीज (Scabies)
[4] इन्फ्लुएंजा (Influenza)
उत्तर: [3] स्केबीज (Scabies)
Q.52 निम्नलिखित में से कौन-सी कार्यपद्धति, शिशु-अनुकूल अस्पताल (Baby-Friendly Hospital) के सिद्धांतों के संगत नहीं है?
[1] अनन्य स्तनपान को प्रोत्साहित करना
[2] माताओं को स्तनपान की शिक्षा प्रदान करना
[3] स्तनपान करने वाले शिशुओं को कृत्रिम निप्पल या पैसिफायर देना
[4] रूमिंग-इन (rooming-in) को बढ़ावा देना
उत्तर: [3] स्तनपान करने वाले शिशुओं को कृत्रिम निप्पल या पैसिफायर देना
Q.53 BMI का पूर्ण रूप क्या है?
[1] Body metabolism indicator (बॉडी मेटाबॉलिज्म इंडिकेटर)
[2] Basal muscle indicator (बेसल मसल इंडिकेटर)
[3] Body mass index (बॉडी मास इंडेक्स)
[4] Basic mass indicator (बेसिक मास इंडिकेटर)
उत्तर: [3] Body mass index (बॉडी मास इंडेक्स)
Q.54 निम्नलिखित में से कौन-सा सामुदायिक आवश्यकता निर्धारण उपकरण का प्रमुख पहलू है?
[1] डेटा संग्रह उपकरण विकसित करना
[2] सामुदायिक संसाधनों का विश्लेषण करना
[3] स्वास्थ्य स्थिति पर डेटा एकत्र करना
[4] स्वास्थ्य प्राथमिकताओं की पहचान करना
उत्तर: [4] स्वास्थ्य प्राथमिकताओं की पहचान करना
Q.55 वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन (WHO) एंड TB स्ट्रेटजी ने किस वर्ष तक ट्यूबरकुलोसिस को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है?
[1] 2050
[2] 2035
[3] 2025
[4] 2040
उत्तर: [2] 2035
Q.56 निम्नलिखित में से कौन-सी दवा प्रणाली, 'लाइक क्योर्स लाइक (like cures like)' के सिद्धांत पर आधारित है, जिसमें शरीर की प्राकृतिक उपचार प्रक्रियाओं को उत्तेजित करने के लिए उच्च तनूकृत पदार्थों का उपयोग किया जाता है?
[1] यूनानी (Unani)
[2] आयुर्वेद (Ayurveda)
[3] सिद्ध (Siddha)
[4] होम्योपैथी (Homeopathy)
उत्तर: [4] होम्योपैथी (Homeopathy)
Q.57 किस निर्जमीकरण विधि में शुष्क ऊष्मा का उपयोग किया जाता है?
[1] एथिलीन ऑक्साइड (Ethylene oxide)
[2] ऑटोक्लेव (Autoclave)
[3] UV प्रकाश (UV light)
[4] हॉट एयर ओवन (Hot air oven)
उत्तर: [4] हॉट एयर ओवन (Hot air oven)
Q.58 परामर्श सत्र के दौरान, एक माता पर्याप्त दूध न बनने की चिंता व्यक्त करती है। नर्स को सबसे पहले क्या करना चाहिए?
[1] आगे की चर्चा के बिना बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना
[2] माता द्वारा स्तनपान कराने के तरीके का पता लगाना चाहिए और उसे आश्वस्त करना चाहिए
[3] शीघ्र शिशु आहार खिलाने का सुझाव देना चाहिए
[4] उसकी चिंता की उपेक्षा करनी चाहिए
उत्तर: [2] माता द्वारा स्तनपान कराने के तरीके का पता लगाना चाहिए और उसे आश्वस्त करना चाहिए
Q.59 श्वेत प्रदर (leucorrhoea) क्या है?
[1] कष्टदायक कोइटस (Painful coitus)
[2] पीरियड्स के बीच रक्तस्राव (Bleeding between periods)
[3] गर्भाशय ग्रीवा की सूजन (Swelling of the cervix)
[4] अत्यधिक योनि स्राव (Excessive vaginal discharge)
उत्तर: [4] अत्यधिक योनि स्राव (Excessive vaginal discharge)
Q.60 सामुदायिक स्थापन में शारीरिक दिव्यांगता वाले बच्चे के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा नर्सिंग हस्तक्षेप उपयुक्त है?
[1] चोटों से बचने के लिए बच्चे की गतिविधियों को सीमित करना।
[2] सहायक उपकरणों के उपयोग को प्रोत्साहित करना और समूह खेल में शामिल करना।
[3] बच्चे को हर समय घर के अंदर रखना।
[4] बच्चे से उसकी स्थिति के बारे में बात करने से बचना।
उत्तर: [2] सहायक उपकरणों के उपयोग को प्रोत्साहित करना और समूह खेल में शामिल करना।
Thanks by Urega classes

0 Comments