Bihar Staff Nurse Exam - Solved Paper Exam date 05-07-2021
1. निम्नलिखित में से कौन-से दाँत भोजन को चबाने व पीसने के काम आते हैं?
(a) रदनक
(b) कृन्तक
(c) चर्वणक
(d) अग्रचर्वणक
सही उत्तर: (c) चर्वणक
2. छोटी आँत का सबसे अंतिम हिस्सा निम्नलिखित में से कौन-सा है?
(a) लघ्वान्त्र (Ileum)
(b) मध्यांत्र (Jejunum)
(c) पाचनांत्र (Duodenum)
(d) उपांत्र (Appendix)
सही उत्तर: (a) लघ्वान्त्र (Ileum)
3. एक आपात स्थिति में जब रोगी अपना रक्त वर्ग बताने में असमर्थ है, तब इसे किस रक्त वर्ग के साथ क्रॉस मैच करना सुरक्षित होता है?
(a) A-ve
(b) AB-ve
(c) AB+ve
(d) O-ve
सही उत्तर: (d) O-ve
4. यकृत द्वारा स्त्रावित रक्त प्रतिस्कंदन (Anticoagulant) है?
(a) प्रोथ्रोम्बिन
(b) थ्रोम्बिन
(c) हिपैरिन
(d) उपरोक्त सभी
सही उत्तर: (c) हिपैरिन
5. क्यूआरएस काम्प्लेक्स (QRS complex) किसके कारण होता है?
(a) एट्रिअल डिपोलेराइजेशन
(b) वेंट्रीकुलर डिपोलेराइजेशन
(c) वेंट्रीकुलर रिपोलेराइजेशन
(d) एवी नोड के माध्यम से प्रवाह
सही उत्तर: (b) वेंट्रीकुलर डिपोलेराइजेशन
6. वह सकारात्मक संकेत क्या है, जिसे गहरी शिरा थ्रोम्बोसिस में देखा जा सकता है?
(a) होमैन्स का संकेत (Homan's sign)
(b) जैक्विमियर का संकेत
(c) कार्निंग का संकेत
(d) हेगर का संकेत
सही उत्तर: (a) होमैन्स का संकेत
7. मानव में, प्रत्येक गुर्दे में बहुत सारी निस्पंदन इकाईयाँ होती हैं, इन्हें क्या कहते हैं?
(a) न्यूट्रॉन्स
(b) न्यूरॉन्स
(c) नेप्च्यून
(d) नेफ्रॉन्स
सही उत्तर: (d) नेफ्रॉन्स
8. पार्किन्सन रोग का कारण है?
(a) आनुवांशिक कारक
(b) जरायु के कारण मस्तिष्क कोशिकाओं की मृत्यु
(c) मस्तिष्क में डोपामीन का उत्पादन करने वाली कोशिकाओं की क्षति
(d) तंत्रिका कोशिकाओं की माइलिन विहीनता
सही उत्तर: (c) मस्तिष्क में डोपामीन का उत्पादन करने वाली कोशिकाओं की क्षति
9. नेत्रगोलक आकार में लगभग गोल होता है, इसका व्यास लगभग होता है-
(a) 3.0 cm
(b) 1 cm
(c) 2.3 cm
(d) 1.8 cm
सही उत्तर: (c) 2.3 cm
10. रिकेट्स बीमारी में किस प्रकार की पेल्विस (pelvis) होने के अवसर होते हैं-
(a) गायनोकोईड
(b) एन्थ्रोपोईड
(c) प्लेटीपोइड
(d) कॉन्ट्रक्टेड
सही उत्तर: (d) कॉन्ट्रक्टेड
11. इंसुलिन हार्मोन की कमी के कारण होने वाली बीमारी का नाम है-
(a) डाउन सिड्रोम
(b) मधुमेह की बिमारी (Diabetes mellitus)
(c) डायबिटीज इन्सिपिडस
(d) क्लाइन फेल्टर्स सिड्रोम
सही उत्तर: (b) मधुमेह की बिमारी
12. बिटोट के धब्बे .... की कमी है।
(a) विटामिन डी
(b) विटामिन बी
(c) विटामिन के
(d) विटामिन ए
सही उत्तर: (d) विटामिन ए
13. उचित आहार के बारे में एक रोगी को निर्देश देते हुए, निम्नलिखित में से कौन-सा पूर्ण प्रोटीन माना जाएगा?
(a) जैतून
(b) चावल
(c) अंडों
(d) नट्स
सही उत्तर: (c) अंडों
14. किस पोषक तत्व की कमी से घेघा रोग होता है?
(a) आयोडीन
(b) प्रोटीन
(c) कैल्शियम
(d) कार्बोहाइड्रेट
सही उत्तर: (a) आयोडीन
15. युवाओं में विटामिन डी की कमी से होता है-
(a) अस्थि सुषिरता (Osteoporosis)
(b) स्वच्छपल्लमृदुता (Keratomalacia)
(c) सूखा रोग (Rickets)
(d) अस्थि मृदुता (Osteomalacia)
सही उत्तर: (d) अस्थि मृदुता
16. सोयाबीन में निम्न प्रोटीन पाया जाता है।
(a) ग्लूटेन
(b) ल्यूसिन
(c) लेक्ट लाब्यूमिन
(d) ग्लाइसिनिन
सही उत्तर: (d) ग्लाइसिनिन
17. बंध्यतारोधी विटामिन के रूप में जाना जाता है
(a) विटामिन ई
(b) विटामिन ए
(c) विटामिन डी
(d) विटामिन बी
सही उत्तर: (a) विटामिन ई
18. घाव को भरने में कौन-सा विटामिन मदद करता है?
(a) विटामिन ए
(b) विटामिन सी
(c) विटामिन ई
(d) विटामिन के
सही उत्तर: (b) विटामिन सी
19. विटामिन B12 की पूर्ति के लिये रोगी को नर्स क्या भोज्य पदार्थ बतायेगी?
(a) डेयरी उत्पाद
(b) सब्जियाँ
(c) अनाज
(d) ब्राकली
सही उत्तर: (a) डेयरी उत्पाद
20. मध्याह्न भोजन योजना में भोजन की खुराक कम से कम--- --प्रदान करनी चाहिए।
(a) 8 से 12 ग्राम प्रोटीन के साथ 300 कैलोरी
(b) 5 ग्राम प्रोटीन के साथ 300 कैलोरी
(c) 8 से 12 ग्राम प्रोटीन के साथ 250 कैलोरी
(d) 5 से 10 ग्राम प्रोटीन के साथ 250 कैलोरी
सही उत्तर: (a) 8 से 12 ग्राम प्रोटीन के साथ 300 कैलोरी
21. सामान्यतः ग्राम निगेटिव जीवाणु द्वारा उत्पन्न होने वाला एंडोटाक्सिन है?
(a) लेसिथीन
(b) लिपोपॉलिसैकेराइड्स
(c) फैटी एसिड
(d) प्रोटीन
सही उत्तर: (b) लिपोपॉलिसैकेराइड्स
22. अल्फा-कैरोटीन एक प्रोटीन है जो कि ... में पाया जाता है-
(a) ऊन
(b) अण्डा
(c) रक्त
(d) त्वचा
सही उत्तर: (d) त्वचा
23. दिखाए गए चित्र का व्यास आकार कहाँ से शुरू होता है।
(a) 5 mm
(b) 4.7 mm
(c) 4.3 mm
(d) 5.3 mm
सही उत्तर: (a) 5 mm
24. सेरेब्रो स्पाइनल टैपिंग में एक नर्स ने सहायता की। नमूने से संबंधित गलत कथन क्या है?
(a) सेरेब्रोस्पाइनल द्रव को जीवाणुरहित बोतलों में एकत्रित करें
(b) परिवहन में किसी भी देरी के मामले में नमूने को प्रशीतित करें
(c) नमूने की न्यूनतम अनुशांसित मात्रा 1 ml है।
(d) नमूने को तुरंत प्रयोगशाला में ले जाएँ
सही उत्तर: (b) परिवहन में किसी भी देरी के मामले में नमूने को प्रशीतित करें
25. मानव शारीरिक अपशिष्ट के निपटान के लिए अस्पतालों में उपयोग किए जाने वाले बैग का रंग कोडिंग क्या है?
(a) काला
(b) नीला
(c) लाल
(d) पीला
सही उत्तर: (d) पीला
26. चीरा (लैकसिरेशन) का उपचार करते समय अति उचित नर्सिंग हस्तक्षेप क्या है?
(a) रक्त दाब मॉनिटर
(b) शरीर के भाग को ऊपर उठाना
(c) दबाव देना ड्रेसिंग तथा गरमी देना
(d) दबाव देना, ड्रेसिंग तथा बर्फ पैक
सही उत्तर: (d) दबाव देना, ड्रेसिंग तथा बर्फ पैक
27. मुँह की सफाई करते समय मरीज को कौन-सी स्थिति में रखते हैं?
(a) मुँह के बल लेटना
(b) लिथोटॉमी
(c) सेमी फॉलर
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर: (c) सेमी फॉलर
28. नर्सिंग हस्तक्षेप को लागू करते समय, नर्स को निम्नलिखित में से कौन सी क्रिया पहले करनी चाहिए?
(a) दस्तावेजी हस्तक्षेप
(b) क्लाइंट को आश्वस्त करना (Reassessing the client)
(c) सहायता की आवश्यकता का निर्धारण
(d) नर्सिंग हस्तक्षेप समाप्त करना
सही उत्तर: (b) क्लाइंट को आश्वस्त करना
29. स्वयं सहायता ग्रुप जैसे 'एल्कोहालिक एनॉनिमस' सफल सिद्ध हुए है चूँकि वे रोगी की...
(a) विकास करने की आवश्यकता को पूरा करते हैं।
(b) सम्बद्धता (Belong) की जरूरत को पूरा करते है।
(c) विश्वास बनाये रखने की जरूरत को पूरा करते हैं।
(d) स्वालम्बी बनने की आवश्यकता को पूरी करते हैं।
सही उत्तर: (b) सम्बद्धता की जरूरत को पूरा करते है।
30. नैसोगैस्ट्रिक ट्यूब से भोजन देते समय निम्नलिखित में से कौन-सी परिचर्या कार्यवाही जटिल समस्या को रोक सकती है?
(a) 2 cm की लम्बी ट्यूब का प्रयोग
(b) 20 ml वायु के साथ फ्लश
(c) उच्च फॉवलर स्थिति में रोगी को रखना
(d) पोषण देते समय वायु छिद्र को बन्द करना
सही उत्तर: (c) उच्च फॉवलर स्थिति में रोगी को रखना
31. एक मरीज उपचार पूरा होने से पहले अस्पताल छोड़ना चाहता है, तो-
(a) वह किसी भी परिस्थिति में ऐसा नहीं कर सकता
(b) उसे ऐसा करने के लिए अनुमति दे दी जानी चाहिए
(c) डॉक्टर की सहमती से ही वह ऐसा कर सकता है
(d) उसे जाने से पहले एक रिलीज फार्म पर हस्ताक्षर करना चाहिए
सही उत्तर: (d) उसे जाने से पहले एक रिलीज फार्म पर हस्ताक्षर करना चाहिए
32. सीफोटैक्साइम इन्ट्रावेन्सली 180 मि.ग्रा. आदेशित है, जो 500 mg/5 ml प्रपत्र में उपलब्ध है। एक 2 ml सिरिंज जिसके प्रति ml 10 डिविजन हैं, का उपयोग करने वाली दवा की मात्रा क्या है।
(a) 8 डिविज़न
(b) 18 डिविज़न
(c) 12 डिविज़न
(d) 1.8 डिविज़न
सही उत्तर: (b) 18 डिविज़न
33. जहर निगलने पर निम्नलिखित में से कौन-सी कार्यवाही प्राथमिक उपचार के हिस्से के रूप में नहीं की जानी चाहिए?
(a) रोगी की श्वास, नाड़ी और चेतना के स्तर की जाँच करते रहें।
(b) पौधों, खाली पैकेट और कंटेनरों जैसे सुराग देखें।
(c) रोगी को स्पष्ट तरल पदार्थ पिलाएँ और उल्टी को प्रेरित करें।
(d) यदि अनुत्तरदायी है, तो वायुमार्ग खोलें और श्वास की जाँच करें।
सही उत्तर: (c) रोगी को स्पष्ट तरल पदार्थ पिलाएँ और उल्टी को प्रेरित करें।
34. जब एक क्लाइंट कहता है 'मैं ध्यान केंद्रित नहीं कर सकता, मेरा मन भटकता रहता है' तो नर्स जवाब देती है 'आपको ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो रही है?' यह किस संचार तकनीक का उदाहरण है?
(a) संक्षेप में प्रस्तुत करना
(b) कथित-कथन करना (Paraphrasing)
(c) ध्यान केंद्रित करना
(d) सामना करना
सही उत्तर: (b) कथित-कथन करना (Paraphrasing)
35. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प क्षणिक स्थितिजन्य अशांति का वर्णन करता है?
(a) अपरिहार्य बाह्य उत्तेजनाओं के कारण होने वाली अशांत भावनाएं तथा व्यवहार
(b) एकाइनेसिस और म्यूटिज्म का क्लीनिकल सिंड्रोम
(c) किसी भी कार्य की असामान्यता जो स्वैच्छिक नियंत्रण में है
(d) एल्कोहल की वापसी के बाद खराब स्थिति
सही उत्तर: (a) अपरिहार्य बाह्य उत्तेजनाओं के कारण होने वाली अशांत भावनाएं तथा व्यवहार
36. भ्रम (Delusion) एक विकार है-
(a) निर्णय
(b) सोच (Thought)
(c) धारणा
(d) स्मृति
सही उत्तर: (b) सोच
37. एक मरने वाला व्यक्ति निम्नलिखित सभी चरणों से गुजरता है, सिवाय -
(a) इंकार
(b) संघर्ष (Conflict)
(c) डिप्रेशन
(d) स्वीकार
सही उत्तर: (b) संघर्ष
38. व्यक्तियों में स्वयं के स्थान पर एक आदर्श के लिए झगड़ा है-
(a) सकारात्मक संघर्ष
(b) प्रत्यक्ष संघर्ष
(c) अप्रत्यक्ष संघर्ष
(d) वर्ग संघर्ष
सही उत्तर: (a) सकारात्मक संघर्ष
39. कुबलर-रॉस के मृत्यु तथा मरने के पाँच क्रमिक चरण है-
(a) इनकार, क्रोध, सौदेबाजी, अवसाद, स्वीकृति
(b) इनकार, क्रोध, अवसाद, सौदेबाजी, स्वीकृति
(c) सौदेबाजी, इनकार, क्रोध, अवसाद, स्वीकृति
(d) क्रोध, सौदेबाजी, इनकार, अवसाद, स्वीकृति
सही उत्तर: (a) इनकार, क्रोध, सौदेबाजी, अवसाद, स्वीकृति
40. इलेक्ट्रोकन्वल्सिव चिकित्सा पहली बार किसके द्वारा शुरू की गई थी-
(a) मोनिज और लीमा
(b) मेदुना और पेरासेलसस
(c) सेलेंटी और बीनी
(d) फ्रॉड और जंग
सही उत्तर: (c) सेलेंटी और बीनी
41. एक मरीज को पक्का विश्वास है कि कोई उसे हानि पहुँचाने जा रहा है। वह मरीज क्या प्रदर्शित कर रहा है?
(a) डिल्यूजन ऑफ रिफरेंस
(b) डिल्युजन ऑफ पर्सीक्यूसन
(c) डिल्यूजन ऑफ ग्रैन्डयोर
(d) डिल्यूजन ऑफ इन्फ्लुएंस
सही उत्तर: (b) डिल्युजन ऑफ पर्सीक्यूसन
42. ECT के लिए absolute contraindication क्या है?
(a) बढ़ा हुआ ICP
(b) जैविक मूड विकार
(c) यकृत के विकार
(d) गम्भीर मनोविकार
सही उत्तर: (a) बढ़ा हुआ ICP
43. किसी व्यक्ति या वस्तु पर उसके प्राथमिक स्त्रोत के अलावा क्रोध को निर्देशित करने को कहा जाता है-
(a) इंकार
(b) प्रक्षेपण
(c) विस्थापन (Displacement)
(d) नुकसान क्षतिपूर्ति
सही उत्तर: (c) विस्थापन
44. कर्निंग का संकेत (Kerning sign) किसके साथ जुड़ा हुआ है?
(a) तानिकाशोध (Meningitis)
(b) रीढ़ की हड्डी की चोट
(c) प्रमस्तिष्कीय धमनी विस्फार
(d) दौरा
सही उत्तर: (a) तानिकाशोध
45. स्तनापान सप्ताह निम्न में मनाया जाता है
(a) जुलाई का प्रथम सप्ताह
(b) अगस्त का प्रथम सप्ताह
(c) सितंबर का प्रथम सप्ताह
(d) नवंबर का प्रथम सप्ताह
सही उत्तर: (b) अगस्त का प्रथम सप्ताह
46. निम्नलिखित टीकाकरण राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल है-
(a) विटामिन ए
(b) विटामिन बी कॉम्प्लेक्स
(c) विटामिन डी
(d) इनमें से कोई भी नहीं
सही उत्तर: (a) विटामिन ए
47. मासिक धर्म स्वच्छता योजना के तहत प्रमुख गतिविधियाँ हैं:
(a) सैनिटरी नैपकिन का सुरक्षित निपटान
(b) सैनिटरी नैपकिन का निकास और खरीद
(c) सैनिटरी नैपकिन का भंडारण और वितरण
(d) ये सभी
सही उत्तर: (d) ये सभी
48. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव पूर्व देखभाल में निम्नलिखित सभी शामिल है, सिवाय कि
(a) प्रयोगशाला जांच जैसे हीमोग्लोबिन और ब्लड ग्रुपिंग
(b) पोषण और स्वास्थ्य परामर्श
(c) गर्भावस्था के दौरान उच्च जोखिम और खतरनाक संकेतों की पहचान और प्रबंधन
(d) उच्च जोखिम भरी प्रसव का संचालन
सही उत्तर: (d) उच्च जोखिम भरी प्रसव का संचालन
49. जननी सुरक्षा योजना को किसके तहत शुरू किया गया था?
(a) सी०एस०एस०एम०
(b) एन०आर०एच०एम० (NRHM)
(c) एम०सी०एच०
(d) आई०सी०डी०एस०
सही उत्तर: (b) एन०आर०एच०एम०
50. आम तौर पर एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कितने लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है?
(a) 30000-50000
(b) 50000-70000
(c) 120000-190000
(d) 80000-120000
सही उत्तर: (d) 80000-120000
51. चित्र देखें और पहचान करें-
(a) फोटोथेरपी
(b) रेडीयंट वारमर
(c) हीटर
(d) एक्स-रे
सही उत्तर: (a) फोटोथेरपी
52. RNTCP किस वर्ष शुरू किया गया था?
(a) 1997
(b) 2002
(c) 2000
(d) 2006
सही उत्तर: (a) 1997
53. निम्नलिखित में से कौन सा क्लीनिक बीमारी के लिए एनआरएचएम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में बीमारी के लिए आयोजित किया जाता है-
(a) मधुमेह संबंधी क्लिनिक
(b) NCD क्लिनिक
(c) दर्द और उपशामक क्लिनिक
(d) उच्च रक्तचाप से ग्रस्त क्लिनिक
सही उत्तर: (b) NCD क्लिनिक
54. SARS एवं अन्य महामारियों की घटना के दौरान नर्स की निम्न में से कौन सी सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है?
(a) स्वास्थ संवर्धन
(b) रोग प्रतिरक्षण (Disease prevention)
(c) निगरानी
(d) मामले की खोज
सही उत्तर: (b) रोग प्रतिरक्षण
55. एक जनसंख्या की चिकित्सकीय स्थिति एक विशेष समय अवधि के अन्दर मापने की संभावना कहलाती है-
(a) फैलाव
(b) संक्रामक रोग
(c) महामारी
(d) व्यापकता (Incidence)
सही उत्तर: (d) व्यापकता
56. जब दस्त 14 दिनों से अधिक समय तक रहता है तो उसे कहते हैं
(a) पेचिश
(b) तीव्र पानी जैसा दस्त
(c) लगातार दस्त (Persistent diarrhoea)
(d) ये सभी
सही उत्तर: (c) लगातार दस्त
57. प्रतिरोधकता (Immunity) का अर्थ है?
(a) रोग प्रतिकारकों तथा एन्टीजन की अभिक्रिया
(b) गर्भनाल के एक सिरे से दूसरे सिरे तक माता रोग प्रतिकारकों का स्थानांतरण
(c) एक विशेष रोग के प्रति व्यक्ति की प्रतिरोधकता स्तर
(d) टीकाकरण द्वारा अधिग्रहित प्रतिरोधकता
सही उत्तर: (c) एक विशेष रोग के प्रति व्यक्ति की प्रतिरोधकता स्तर
58. निम्नलिखित में से कौन सी जाँच डिफ्थीरिया के लिए है?
(a) मेन्टोक्स टेस्ट
(b) शिक टेस्ट (Schick test)
(c) विडाल टेस्ट
(d) वी डी आर एल टेस्ट
सही उत्तर: (b) शिक टेस्ट
59. हाइपोवोल्मिक शॉक के इलाज के लिए सबसे पहले किसका उपयोग किया जाता है।
(a) प्लाज्मा
(b) स्वच्छ रक्त
(c) पूरा रक्त (Whole blood)
(d) बन्द कोशिकाएँ
सही उत्तर: (c) पूरा रक्त
60. मलाशय परीक्षण के लिए मरीज को किस स्थिति में रखने की संस्तुति की जाती है?
(a) लिथोटॉमी स्थिति
(b) पीठ के बल लेटी स्थिति
(c) सिम्स की स्थिति
(d) पेट के बल लेटना
सही उत्तर: (c) सिम्स की स्थिति
61. निम्नलिखित में से कौन सा एक कीमोथैराप्यूटिक एजेंट है?
(a) माइकोस्टैनिन
(b) क्लोरप्रोमेड़ाइन
(c) सिस्प्लैटिन
(d) ट्राईहैक्सीफैनिडिल
सही उत्तर: (c) सिस्प्लैटिन
62. Stage I cervical cancer में-
(a) Carcinoma strictly cervix तक ही सीमित रहता है
(b) Carcinoma cervix से आगे फैल जाता है परन्तु pelvic floor तक नही पहुँच पाता
(c) Carcinoma true pelvis से भी आगे तक फैल जाता है
(d) Carcinoma in situ वाली stage पाई जाती है।
सही उत्तर: (a) Carcinoma strictly cervix तक ही सीमित रहता है
63. 45 वर्ष की महिला के लिए एन्डोट्रेकियल सक्शनिंग के दौरान दबाव क्या होना चाहिए?
(a) 50-95 mm of Hg
(b) 95-100 mm of Hg
(c) 110-150 mm of Hg
(d) इनमें से कोई नहीं
सही उत्तर: (c) 110-150 mm of Hg
64. निम्न में से कौन-सा पद, उस सीमा तक संदर्भित होता है, जिसके अध्ययन के परिणामों को बड़ी आबादी तक व्याप्त किया जा सकता है?
(a) बाह्य वैधता
(b) अंतर्वस्तु वैधता
(c) संभाव्य वैधता
(d) आंतरिक वैधता
सही उत्तर: (a) बाह्य वैधता
65. वह व्यक्ति, जानवर, वस्तु या पदार्थ जिससे संक्रामक एजेंट गुजरता है या पोषिता में प्रसारित किया जाता हैं, उसे कहा जाता है।
(a) भंडार
(b) स्रोत (Source)
(c) वाहक
(d) अंतर्निहित संक्रमण
सही उत्तर: (b) स्रोत
66. अस्पताल की पट्टियों के निपटान का सबसे अच्छा तरीका क्या है-
(a) जलाना
(b) उबालना
(c) डम्पिंग
(d) दफनाना
सही उत्तर: (c) डम्पिंग
67. प्रशासनिक प्रबंधकों के कर्त्तव्य निम्नलिखित हैं, सिवायः
(a) नियंत्रित करना
(b) निरंकुश (autocratic)
(c) योजना बनाना
(d) आयोजन करना
सही उत्तर: (b) निरंकुश
68. ICU में नर्स-मरीज अनुपात है-
(a) 1:1
(b) 2:1
(c) 3:1
(d) 4:1
सही उत्तर: (a) 1:1
69. प्रशिक्षित नर्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया (TNAI) संबंधित है?
(a) कॉमनवेल्थ फेडरेशन
(b) डब्ल्यूएचओ
(c) नर्स फेडरेशन
(d) विश्व बैंक
सही उत्तर: (a) कॉमनवेल्थ फेडरेशन
70. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है-
(a) Code of ethics हमें बताते हैं कि क्या सही है और क्या गलत है।
(b) एक code of ethics नियमों का set है।
(c) Code of ethics नर्सिंग कर्मियों को बताता है कि conduct के दौरान किस प्रकार का उनसे expect किया जाता है
(d) उपर्युक्त सभी।
सही उत्तर: (b) एक code of ethics नियमों का set है।
71. नर्स क्या देखती है जिससे एक नवजात शिशु के श्वसन संकट विकसित होने का संदेह हो सकता है
(a) फ्लेरिंग नएर्स (Flaring nares)
(b) एक्रोसाएनोसिस
(c) उदर श्वास
(d) 40 सांस/मिनट की श्वास
सही उत्तर: (a) फ्लेरिंग नएर्स
72. सांस्कृतिक रूप से नर्सिंग देखभाल के लिए सबसे बुनियादी गुणवत्ता है-
(a) महत्वपूर्ण जानकारी होना
(b) दूसरी भाषा सीखना
(c) प्रत्येक व्यक्ति को एक व्यक्तिगत रूप में समझना
(d) परिवार के महत्व को पहचानना
सही उत्तर: (c) प्रत्येक व्यक्ति को एक व्यक्तिगत रूप में समझना
73. व्यावसायिक स्वास्थ्य अभ्यास प्रमुखतः... से संबंधित होता है।
(a) पूर्व-परीक्षा रोज़गार
(b) समय-समय पर परीक्षाएँ
(c) स्वास्थ्य रिकार्डों का अनुरक्षण एवं विश्लेषण
(d) उपरोक्त सभी
सही उत्तर: (d) उपरोक्त सभी
74. ....... सप्ताह की गर्भावस्था के पश्चात् मृत शिशु का जन्म, मृत शिशु जन्म कहलाता है
(a) 20
(b) 36
(c) 30
(d) 28
सही उत्तर: (d) 28
75. जुड़वा बच्चों के मामले में समरूप जुडवां होते हैं जब
(a) एक शुक्राणु अण्डे को निषेचित करता है एवं युग्मनज 2 हिस्सों में बंट जाता है
(b) दो शुक्राणु एक अण्डे को निषेचित करते हैं एवं युग्मजन 2 हिस्सों में बंट जाता है
(c) दो शुक्राणु साथ-साथ दो अण्डाणु को निषेचित करते हैं
(d) एक शुक्राणु एक साथ दो अण्डाणु को निषेचित करता है
सही उत्तर: (a) एक शुक्राणु अण्डे को निषेचित करता है एवं युग्मनज 2 हिस्सों में बंट जाता है
76. गर्भाधान के प्रथम तिमाही में गर्भवती महिला के गर्भाशय की जांच नहीं की जाती क्योंकि-
(a) संक्रमण फैलने की संभावना अधिक रहती है
(b) भ्रूण आवरण द्रव की मात्रा कम रहती है
(c) भ्रूण को क्षति पहुंचने की संभावना होती है
(d) उपरोक्त सभी
सही उत्तर: (d) उपरोक्त सभी
77. इनमें से क्या पूर्व प्रीक्लैम्पसिया का संकेत करता है?
(a) प्रोटीन्यूरिया +2
(b) रक्तचाप 150/90
(c) एडिमा ग्रेड + 2
(d) डीप टेन्डन रीफलेक्स 4+
सही उत्तर: (d) डीप टेन्डन रीफलेक्स 4+
78. प्रसव के तीसरे चरण की सबसे आम समस्या है-
(a) उपजुड़ाव
(b) खून का बहना (Bleeding)
(c) सदमा
(d) छिद्रण
सही उत्तर: (b) खून का बहना
79. प्रसव-वेदना के दौरान सिर के प्रसव के बाद निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि होती है?
(a) क्राउनिंग
(b) आन्तरिक चक्रण
(c) आकुंचन
(d) पुनरागमन (Restitution)
सही उत्तर: (d) पुनरागमन
80. प्रसव के दौरान माँ द्वारा अनुभव किया गया एक निष्कासित गर्भाशय संकुचन कौन सा प्रतिवर्त है?
(a) अर्ज प्रतिवर्त
(b) फर्गुसन प्रतिवर्त
(c) पेलविक प्रतिवर्त
(d) चैडविक प्रतिवर्त
सही उत्तर: (b) फर्गुसन प्रतिवर्त
81. एक महिला जिसने अभी-अभी एक बच्चे को जन्म दिया है, उसे कहा जाता है-
(a) प्राइमिग्रेविडा
(b) पार्दुरिएंट
(c) प्यूरपेरा (Puerpera)
(d) प्राइमिपारा
सही उत्तर: (c) प्यूरपेरा
82. प्रसव के दौरान एक नर्स एक प्रीमिग्रविडा की देखभाल कर रही है। जन्म का संकेत देने वाली महिला में नर्स क्या देखती है?
(a) योनि से खून का स्राव बढ़ जाता है।
(b) पेरिनियम में प्रत्येक संकुचन के साथ फूलना या उठना शुरू कर देता है
(c) मरीज चिड़चिड़ा हो जाता है और निर्देशों का पालन करना बन्द कर देता है
(d) संकुचन अधिक बार होते है, अधिक मजबूत होगे और लम्बे समय तक होगे।
सही उत्तर: (d) संकुचन अधिक बार होते है, अधिक मजबूत होगे और लम्बे समय तक होगे।
83. मातृ रीढ़ के लंबे अक्ष से भ्रूण के लंबे अक्ष का क्या संबंध है?
(a) प्रस्तुतीकरण
(b) अभिसंधि (Lie)
(c) मनोवृत्ति
(d) विभाजक
सही उत्तर: (b) अभिसंधि (Lie)
84. एक उपकरण जो भ्रूण के ऑक्सीजन संतृप्ति को सीधे तथा वास्तविक समय में मापता है, वह हैः
(a) अल्ट्रासोनोग्राफी
(b) भ्रूण स्काल्प उत्तेजना
(c) भ्रूण पल्स ऑक्सीमेट्री
(d) विब्रोकौस्टिक उत्तेजना
सही उत्तर: (c) भ्रूण पल्स ऑक्सीमेट्री
85. ..... को पकड़ने के लिए वल्सेलम पकड़ (Vulsellum forcep) का इस्तेमाल होता है।
(a) फीटल हेड
(b) पेरिनेम
(c) सर्विक्स (Cervix)
(d) लैबियम
सही उत्तर: (c) सर्विक्स
86. प्रसवपीड़ा में पीड़ा का कारण निम्नलिखित सभी कारक है, सिवाय-
(a) संकुचन के दौरान मायोमेट्रियल इस्किमिया
(b) अप्रभावी सिडेशन (Inefficient sedation)
(c) फैलाव के दौरान सरवाइकल स्ट्रेचिंग
(d) फंडस के ऊपर पेरिटोनियल स्ट्रेचिंग
सही उत्तर: (b) अप्रभावी सिडेशन
87. फेलोपियन ट्यूब के कौन से हिस्से में निषेचन होता है?
(a) इन्फंडिबुलम
(b) इस्थमस
(c) एम्पुला
(d) फिम्ब्रिया
सही उत्तर: (c) एम्पुला
88. 2 साल के बच्चे की ऑप्टिक चिकित्सा के उचित प्रशासन के कर्ण नलिका को सीधा कैसे रखेंगे?
(a) कान को सीधे ऊपर की ओर खीचें
(b) कान को सीधे पीछे खींचे
(c) कान ऊपर और पीछे खींचे
(d) कान को नीचे और पीछे खींचे
सही उत्तर: (d) कान को नीचे और पीछे खींचे
89. नवजातीय पीलिया के उपचार हेतु कौन सी रंग की रोशनी का प्रयोग किया जाता है?
(a) लाल
(b) पीली
(c) नारंगी
(d) नीली
सही उत्तर: (d) नीली
90. एक नये जन्मे बच्चे में प्रति मिनट औसत सामान्य श्वसन दर क्या है?
(a) 40/मिनट
(b) 30/मिनट
(c) 20/मिनट
(d) 18/मिनट
सही उत्तर: (a) 40/मिनट
91. कौन सा टीका फ्रीजिंग खण्ड में स्टोर किया जाता है?
(a) डीपीटी
(b) टीटी
(c) मीजल्स
(d) बीसीजी
सही उत्तर: (c) मीजल्स
92. नवजात शिशु में फोटोथेरेपी का उद्देश्य है-
(a) असंबद्ध सीरम के बिलीरूबिन स्तर को कम करना
(b) हाइपोथर्मिया को रोकना
(c) श्वसन स्थिरता को बढ़ावा देना
(d) संयुग्मित सीरम के बिलीरूबिन स्तर को कम करना
सही उत्तर: (a) असंबद्ध सीरम के बिलीरूबिन स्तर को कम करना
93. बच्चों में आने वाली दांतों की पहली जोड़ी ... है।
(a) रदनक
(b) कृन्तक (Incisors)
(c) दाढ़
(d) कस्पिड
सही उत्तर: (b) कृन्तक
94. छोटे शिशुओं के लिए सबसे मूलभूत भावनात्मक कार्य है
(a) विश्वास
(b) उद्योग
(c) पहचान
(d) आजादी
सही उत्तर: (d) आजादी
95. यदि आप कटे हुए तालू वाले नवजात बच्चे की देख-रेख कर रहे हैं, तो आप उसकी माता को कौन सी आयु बताएगें जब तक उसकी शल्यक्रिया की जा सके।
(a) 8 से 12 महीने पर
(b) 20 से 24 महीने पर
(c) 16 से 20 महीने पर
(d) 12 से 16 महीने पर
सही उत्तर: (a) 8 से 12 महीने पर
96. संदिग्ध आत्मनिरीक्षण (intussusceptions) के साथ छह महीने के शिशु के लिए कौन सी निदान प्रक्रिया है?
(a) कोलोनोस्कॉपी
(b) रेक्टल बायोप्सी
(c) बैरियम ऐनीमा
(d) कोलैन्जियोग्राफी
सही उत्तर: (a) कोलोनोस्कॉपी
97. एक बच्चे को पिन वर्म होने का संदेह है, यह पुष्टि करने के लिए नर्स को माँ से कहना चाहिए कि-
(a) 3 मल का नमूना लाएँ और आँखों से निरीक्षण करें।
(b) 3 मल का नमूना लाएँ और संवर्धन के लिए भेजें।
(c) पेरिनियल क्षेत्र का निरीक्षण
(d) बच्चे की स्वच्छ स्थिति का का आकलन करें।
सही उत्तर: (b) 3 मल का नमूना लाएँ और संवर्धन के लिए भेजें।
98. एक उच्च रक्त चाप वाले रोगी को प्रोपेनाल (इण्डेराल) दवा दी जा रही है। इस औषधि की क्या क्रिया होगी?
(a) वाहिका प्रसरण होती है जिसके पश्चात् हृदय धमनी रक्त दाब घट जाता है
(b) हृदय की रक्त उत्सर्जन मात्रा घट जाती है
(c) हृदय की स्पंदन दर घटने के फलस्वरूप हृदय का रक्त उत्सर्जन बढ़ जाता है
(d) हृदयावरण द्रव मात्रा घटती है जिससे हृदय का कार्यभार घट जाता है
सही उत्तर: (a) वाहिका प्रसरण होती है जिसके पश्चात् हृदय धमनी रक्त दाब घट जाता है
99. पाँच साल का बच्चा ब्रोंको पल्मोनरी डिसप्लासिस (BPD) के साथ अस्पताल में भर्ती हो जाता है, यदि बच्चा इस रोग के तीसरे चरण में है, तो नैदानिक लक्षण क्या होगें ?
(a) अत्यधिक पारगम्य झिल्ली और पैची श्लेष्मिक सिलिया हानि
(b) इंटरस्टिटियम फाइब्रोसिस और उपकला प्रसार
(c) इंटरस्टिटियम की एडिमा और वायुकोशिकाओं के परिगलन
(d) वायुकोशकीय पतन और ऑक्सीकरण में कठिनाई
सही उत्तर: (d) वायुकोशकीय पतन और ऑक्सीकरण में कठिनाई
100. नवजात शिशुओं में क्रियात्मक पीलिया (Jaundice) कब होता है?
(a) जन्म के समय
(b) जन्म के दूसरे सप्ताह में।
(c) जन्म के दूसरे दिन
(d) जन्म के पहले सप्ताह में।
सही उत्तर: (c) जन्म के दूसरे दिन
0 Comments